इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने बैचलर्स ऑफ एजुकेशन (B.Ed) के एंट्रेंस एग्जाम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वह अपने अपने एडमिट कार्ड www.ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम 24 सितंबर, 2017 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने एडमिट कार्ड्स डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं। होम पेज पर ही आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का नोटिफिकेशन (Hall Tickets and Attendance Sheet for B.Ed and BSCN Entrance Examination 2018) का लिंक नजर आएगा। उस लिंक पर क्लिक करने के बाद नया होम पेज खुलेगा जिस पर विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड्स के लिंक होंगे। इन लिंक्स में से आपको B.Ed के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
उस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी एनरोल्मेंट डीटेल्स भरनी होंगी। आपको अपना 9 डिजिट का एनरोल्मेंट नंबर भरना होगा और फिर सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा। सब्मिट करते ही आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। कार्ड को डाउनलोड कर आप उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। बता दें चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट और दस्तावेजों की पुख्ता जांच के बाद पूरी की जाएगी। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी देश का सबसे पुराना और मशहूर डिस्टेंस लर्निंग संस्थान है। देशभर में IGNOU के 21 स्कूल, 67 रीजनल सेंटर और 2667 स्टडी सेंटर्स हैं। इसके अलावा IGNOU के लगभग 29 सेंटर्स दुनिया के विभिन्न 15 देशों में भी हैं।