Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

जानिये रणवीर सिंह से ब्रेकबाद के बाद अनुष्का शर्मा ने Dirty Boy क्यों कहा

SI News Today

Know why Anushka Sharma said Dirty Boy after Ranveer Singh breakup.

  

जहां अनुष्का शर्मा अब मिसेज कोहली बन चुकी हैं। वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की भी चर्चाएं खूब जोरों शोरों से हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी अनुष्का का नाम सबसे ज्यादा जिसके साथ चर्चा में रहा है वो कौन है? दरअसल उनका नाम रणवीर सिंह हैं।

आपको बता दे कि दोनों ने साथ में पहली बार फिल्म बैंड बाजा बारात में काम किया था जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं थी। पर कुछ समय पश्चात ही दोनों अलग हो गए। दोनों ने एक साथ काम फिल्म दिल धड़कने दो व लेडीज वर्सेज रिकी बहल में भी किया है। हालांकि फिल्मों में काम करने के अतिरिक्त उनके रिलेशन में रहने की भी खबरें खूब आई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जब करण जौहर के शो में दोनों स्टार पहुंचे तो उन्होंने ये साफ कर दिया था कि अब वो एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हां वो बात और है कि एक सवाल के जवाब में अनुष्का ने हंसते हुए कहा था कि वो रणवीर को डेट नहीं कर रहीं, क्योंकि वो बहुत डर्टी है।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के रिश्ते बीच में दूरी 2011 में आईफा शो के दौरान तब आ गई थी  जब रणवीर ने सोनाक्षी के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस किया था। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि उस समय रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे के करीब आ गए थे। और ये बात अनुष्का को जरा सा भी पसंद नही आई। जिसके बाद  इस बात पर रणवीर और अनुष्का के बीच काफी लड़ाई भी हुई। और उसके दौरान ही ही दोनों ने पूरे शो में एक दूसरे से बात ही नहीं की। सुनने में तो ये भी आया था कि दोनों के बीच आई इस दूरी की एक वजह यह भी थी कि उन दिनों अनुष्का बड़े बैनर की फिल्म कर रही थीं पर रणवीर करियर के संघर्ष दौर से गुजर रहे थे।

बता दे कि रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की वजह उनके बीच में ये आई दूरी ही बनी। हालांकि ब्रेकअप के लंबे समय पश्चात रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अनुष्का उनकी जिंदगी में खास लोगों में से एक है और हमेशा हा रहेंगी। सिर्फ इतना ही नही इसके आगे भी उनका कहना था कि उन्हें स्वयं पर लिखे निगेटिव आर्ट‍िकल से ज्यादा अनुष्का पर लिखे निगेटिव आर्ट‍िकल को पढ़कर भी बहुत ज्यादा गुस्सा आता है।

SI News Today

Leave a Reply