Friday, March 29, 2024
featuredदेश

जानिए 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस

SI News Today

Know why yoga divas  is celebrated on June 21

       

आज योग हर किसी के जीवन का हिस्सा बन चुका है। आज योग के कारण ही भारत के लोगो की प्राथमिकता दुनिया में प्रमुख स्थान पा चुकी है। आज योग के कारण सम्पूर्ण जगत भारत के साथ जुड़ गया। इस अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत सर्वप्रथम 21 जून 2015 में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। जिसकी घोषणा मोदी जी ने 27 दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के भाषण में की थी। प्रधानमंत्री मोदी जी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।

आखिर 21 जून को ही क्यों मनाते है, आइए जानते है। २१ जून को योग दिवस मनाने का कारण इस दिन से सूर्य उत्तरी गोलार्ध से दक्षणी गोलार्ध की ओर बढ़ना प्रांरभ करता है जिस कारण इस दिन रात और दिन बराबर होते है योग के नजरिए से यह समय संक्रमण काल होता है, यानी रूपांतरण के लिए बेहतर समय होता है। ग्रीष्म संक्रांति का दिन पूरे वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है।
आज योग विश्व को अपने साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। दुनिया के हर देश में योग शिविरों का आयोजन हो रहा है विश्व के अनेक देश जो ना तो हमारी परम्परा जानते हैं और ना ही संस्कृति जानते हैं, लेकिन वे सभी योग के कारण भारत के साथ जुड़ने लगे हैं। योग आज विश्व को अपने साथ जोड़ने में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है।योग के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी प्राचीन सभ्यताओं व परम्पराओ से अवगत हो रही है . जो कि आधुनिकता के कारण कही वलुप्त हो जा रही थी।

SI News Today

Leave a Reply