Friday, April 19, 2024
featuredआयुर्वेददेश

जानें कैसे पा सकते हैं खर्राटे से छुटकारा…

SI News Today

Learn How to Get Rid of Snoring

रात को सोते वक्त खर्राटों की आवाज न सिर्फ आपके साथ सोने वाले लोगों को परेशान करती है, बल्कि यह आपके लिए भी काफी घातक हो सकते हैं। खर्राटों के कारण व्यक्ति की खुद की नींद पूरी नहीं होती है।

खर्राटों के कारण व्यक्ति को हार्ट अटैक पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। एक अध्ययन के अनुसार, करीब 45 प्रतिशत से अधिक स्वस्थ वयस्क सोते हुए खर्राटे लेते हैं। दिनचर्या में कुछ बदलाव करके स्थायी रूप से खर्राटों को बंद किया जा सकता है। कुछ आसान और घरेलू उपचारों के जरिये आप अपने खर्राटों को कम या पूरी तरह से खत्म भी कर सकते हैं। शोध में यह पाया गया है कि खर्राटा लेने वाले 75 प्रतिशत लोग वाले स्लीप एनीमिया का शिकार होते हैं, जो हृदय रोग का जोखिम बढ़ा सकते हैं।

1. भरपूर पानी पीएं- शरीर में पानी की कमी की वजह से भी खर्राटे आते हैं। दरअसल, ऐसा होने पर नाक के रास्ते की नमी सूख जाती है। ऐसे में साइनस हवा की गति को श्वास तंत्र में पहुंचने के बीच में सहयोग नहीं कर पाता और सांस लेना कठिन हो जाता है। ऐसे में खर्राटे की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। इसलिए भरपूर पानी पीएं।
2. करवट से सोएं- वैसे तो पीठ के बल सोना नींद लेने का आदर्श तरीका होता है। मगर, कई बार इसकी वजह से लोगों के खर्राटा लेने की आशंका बढ़ जाती है। खर्राटों से बचने के लिए आप अगर करवट के बल सोएंगे, तो आराम मिलेगा। यदि आप करवट लेकर नहीं लेट सकते, तो बेहतर होगा कि पीछे एक तकिया रख लें।
3. सिर ऊंचा करके सोएं- अगर आपको खर्राटे की समस्‍या है, तो आपको सोते समय सिर को थोड़ा ऊंचा करके सोना चाहिए। ऐसा करने से खर्राटे की समस्‍या से बचा जा सकता है।
4. वजन कम करें- अधिकतर ऐसे लोगों को खर्राटे की समस्या से जूझते हुए देखा गया है, जिनका वजन अचानक बढ़ गया है। ऐसा होने पर गले के आप-पास अधिक वसा युक्त कोशिकाएं जमा होने से गले में सिकुड़न होती है और खर्राटे की आवाज निकलती है। खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए अपने वजन कम करने की कोशिश करें।
5. नाक साफ रखना- अगर किसी व्यक्ति को सर्दी है या किसी अन्य वजह से नाक बंद हो गई है, तो उसकी वजह से भी व्यक्ति को खर्राटे लेने की समस्या पेश आती है। एक गर्म स्नान, एक नेटी पॉट या नाक स्ट्रिप्स बिस्तर से पहले स्पष्ट अंश की मदद कर सकते हैं।
6. शराब न पीएं- जो लोग शराब का सेवन करते हैं, तो उन्हें खर्राटे की परेशानी आने लगती है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शराब पीने की वजह से उनके गले की कोशिकाएं शिथिल पड़ जाती हैं और वे सांस लेने में कंपन करती हैं, जिससे व्यक्ति खर्राटे लेने लगता है।
7. पुदीने में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो गले और नासाछिद्रों की सूजन को कम करने का काम करते हैं। इससे सांस लेना आसान हो जाता है। सोने से पहले पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर उससे गरारे कर लें।
8. हल्दी में एंटी-सेप्ट‍िक और एंटी-बायोटिक गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से नासा-द्वार साफ हो जाता है जिससे सांस लेना आसान हो जाता है। रोज रात को सोने से पहले दूध में हल्दी पकाकर (हल्दी वाला दूध) पीने से फायदा होगा।
9. साइनस की समस्या में लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में हीलिंग-क्वालिटी होती है। ये ब्लॉकेज साफ करने के साथ ही श्वसन-तंत्र को भी बेहतर बनाती है। अच्छी और चैन की नींद के लिए लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है।
10. ऑलिव ऑयल एक बहुत कारगर घरेलू उपाय है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह श्वसन तंत्र की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होता है।
11. इलायची, श्वसन तंत्र को खोलने का काम करती है। इससे सांस लेने की प्रक्रिया सुगम होती है. सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीने से समस्या में राहत मिलेगी।

SI News Today

Leave a Reply