Saturday, April 20, 2024
featuredदिल्लीदेश

दिल्ली में खुलेआम हुई गोलियों की बौछार, हाथ पर हाथ धरे बैठी रही पुलिस

Murder concept - gun with blood on white background, close-up.
SI News Today

OPEN FIRING IN DELHI, POLICE SILENTLY STAND

       

राजधानी दिल्ली में अपराधी खुलेआम निडर होकर अपने मनसूबों व कारनामों के वारदातों का अंजाम देने में जरा सा भी झिझकते नही हैं। भले ही पुलिस लाख कोशिशें क्यों न कर ले लेकिन आज भी कानून व्यस्था लाचार ही नजर आती है। और इस बात को सच बनाती है अशोक विहार का यह हत्याकांड। बीती रात शनिवार को कार सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को खुलेआम गोलियों से रौंद डाला। पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत साबित कर दिया। इस हत्या के पीछे सम्पत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

दरअसल यह पूरा मामला अशोक विहार रेलवे अंडरपास का है। जानकारी के मुताबिक लगभग 40 साल की उम्र का बबलू खेड़ा नाम का व्यक्ति अपने वकील से मिलने के लिए अशोक विहार पहुंचा था। तभी अचानक एक कार उसके पास आई और उसमें से दो बदमाश नकलते ही मान बबलू पर गोलियों की बौछार कर दी। इतना ही नही गोली मारने के पश्चात बदमाश वहां से भाग निकले और वहां पर मौजूद लोगो ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जिसके पश्चात पुलिस बबलू को अस्रताल ले गई और डॉक्यर ने उसे मृत बताया।

जब पुलिस ने बबलू खेड़ा के बारे में जानकारी प्राप्त की तो पता पता चला कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिर्फ इतना ही नही है वह शाहाबाद थाने से चरित्रहीन भी साबित किया जा चुका है। वही पुलिस को शक है कि इसकी हत्या किसी साजिश के तहत की गई है। गौरतलब है कि पुलिस नही पती लगा पाई कि वह मंगलवार शाम को कितने बजे वकील से मिलने जाएगा तो यह बात कातिलों तक कैसे पहुंची। सूत्रों के मुताबिक बबलू ज्यादातर वॉट्सऐप पर बात करता था जिससे किसी को कुछ पता न लगा सके।  वहीं पुलिस आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरे के देख रही है जिससे उन कातिलों के बारे में कोई सुबूत मिल सके।

SI News Today

Leave a Reply