Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

लड़की की मां के खिलाफ बोला लड़का, लड़की ने कोर्ट में मारा थप्पड़!

SI News Today

The girl said against the girl’s mother, the girl slapped him in the court!

एक लड़का पड़ोस में रहने वाली लड़की को छह साल से परेशान कर रहा था। उसके साथ छेड़छाड़ करता था और उसे गालियां भी देता। पहले तो लड़की बर्दाश्त करती रही लेकिन जब कोर्ट रूम में भी लड़के की हरकतें बंद नहीं हुई तो लड़की ने अपना आपा खो दिया और जज के सामने ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल, छेड़छाड़ के एक मामले में रवीवार को जिला अदालत में सुनवाई थी। केस में धर्मेंद्र उर्फ जॉनी नाम का लड़का आरोपी है जिसके खिलाफ वीरवार को पीड़ित लड़की की मां की स्टेटमेंट होनी थी जिस वक्त लड़के की मां के बयान हो रहे थे तब बीच में आरोपी धर्मेंद्र बोल पड़ा और कहा कि लड़की की मां ही उसे मारने की धमकियां दे रही है। इस पर पीड़ित लड़की काे एकदम गुस्सा आया और उसने लड़के को थप्पड़ मार दिया। लड़की का कहना था कि आरोपी पहले उसे कोर्ट रूम के बाहर से इशारे कर रहा था। बाद में जज ने लड़की को इस हरकत पर वॉर्निंग भी दी। मां की स्टेटमेंट पूरी हो गई है और अगली गवाही में उनका क्रॉस एग्जामिनेशन होगा। मामले की अगली सुनवाई 2 अगस्त को होगी।

परिवारों में समझौते के बाद दोबारा छेड़छाड़
पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी उसके पड़ोस में ही रहता है। वह छह साल से उसे तंग कर रहा था। उसके साथ छेड़छाड़ करता था और उसे गालियां भी देता था। एक बार तो उन्होंने लड़के के खिलाफ 2012 में सेक्टर-24 पुलिस चौकी में शिकायत भी दी। उस वक्त पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ दिनों बाद दोनों परिवारों में समझौता हो गया। तब पुलिस ने भी लड़के को समझा दिया कि आगे से ऐसी हरकत न करे। तब मामला शांत हो गया लेकिन कुछ समय बाद लड़के ने फिर गलत हरकतें शुरू कर दी।

लड़की की मां ने बताया कि पिछले साल एक दिन उनकी लड़की घर पर अकेली थी। जॉनी आया और हाथ पकड़कर धमकी दी कि अगर मुझसे बात नहीं करेगी तो तुझे जान से मार दूंगा। मैंने जॉनी के घरवालों से बात की लेकिन उन्होंने बेटे को नहीं समझाया। 4 महीने बाद जॉनी ने लड़की के साथ गाली-गलौच की। तंग आकर लड़की के परिवार ने जॉनी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने लड़के के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के तहत केस दर्ज कर लिया। लड़का मुझे कई साल से परेशान कर रहा था। उसके परेशान करने की वजह से मैं मेंटली हैरास हो चुकी हूं। इसके बावजूद मैं सहन करती रही, लेकिन आज जब उसने मेरी मां के खिलाफ झूठ बोला तो मुझसे रहा नहीं गया। वो सुबह से ही कोर्ट में भी मुझे तंग कर रहा था।

SI News Today

Leave a Reply