Thursday, April 25, 2024
featuredक्राइम न्यूज़देश

UP ATS ने ब्रह्मोस की जानकारी PAK को लीक करने के आरोपी DRDO कर्मचारी को पकड़ा

SI News Today

UP ATS arrested DRDO employee accused of leaking Pak information of BrahMos.

#UPATS #DRDO #Pakistan #America #BrahMos #Information

सुरक्षा के मामले में सोमवार को भारतीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर से एक DRDO कर्मचारी निशांत अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस कर्मचारी पर सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को देने का आरोप है। ये कर्मचारी भारत के अत्यंत महत्वपूर्ण मिसाइल ब्रह्मोस से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान व अमेरिका को दे रहा था।

बता दें कि नागपुर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ब्रह्मोस यूनिट में निशांत अग्रवाल कार्यरत था। सोमवार को सुबह ही वहां पर यूपी एटीएस और इंटेलिजेंस मिलिट्री दिल्ली की तरफ से रेड डाली गई थी। दरअसल निशांत अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी टेक्निकल जानकारी अमेरिकी और पाकिस्तानी एजेंसी के साथ साझा की है। उत्तराखंड के रहने वाले निशांत अग्रवाल पिछले 4 साल से DRDO की नागपुर यूनिट में काम कर रहे हैं।

वहीं इससे पहले भी रविवार रात को इसी टीम ने कानपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया था। हां वो बात और है कि उसके पास से कुछ नहीं मिला था।

ब्रह्मोस की खासियत-

  1. ब्रह्मोस कम ऊंचाई पर उड़ान भरती है और यही वजहहै जिसके चलते यह रडार की पकड़ में नहीं आती।
  2. भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कवा नदी पर ब्रह्मोस का नाम रखा गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे DRDO ने भारत-रूस के ज्वाइंट वेंचर के तौर पर डेवलप किया।
  3. ब्रह्मोस 3700 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 290 किलोमीटर तक के ठिकानों पर अटैक कर सकती है।
SI News Today

Leave a Reply