Thursday, April 18, 2024
featuredदेश

बिहार के कई जिलों में आरक्षण के विरोध में हिंसक घटनाएं…

SI News Today

Bharat Bandh 2018 Today 10 April 2018 LIVE: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार (दस अप्रैल, 2018) को आरक्षण के विरोध सवर्णों द्वारा बुलाए गए कथित तौर पर ‘भारत बंद’ के चलते सभी राज्यों से सतर्क रहने को कहा है। केंद्र ने सीधे तौर पर कहा है कि इस दौरान अपने क्षेत्र में होने वाली हिंसा के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। हालांकि बिहार और राजस्थान से हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। यहां भीड़ ने ट्रेन को रोका दिया और गोलीबारी की।

बिहार में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर हैं जबकि राजस्थान में बंद के चलते दुकानें कराई गई हैं। सरकार ने सरकारी कर्मचारिओं को कथित तौर पर बुलाए गए बंद में हिस्सा ना लेने की सलाह दी गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र ने इसके साथ ही राज्यों को सुरक्षा-व्यवस्था के मजबूत इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की सलाह दी गई है। बता दें कि दो अप्रैल को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के भारत बंद के दौरान हुए संघर्ष के विरोध में सोशल मीडिया पर विभिन्न आरक्षण विरोधी संगठनों ने 10 अप्रैल को भारत बंद का ऐलान किया था। हालांकि इस बंद की आधिकारिक तौर पर किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Bharat Bandh 2018 LIVE UPDATES-
– मध्य प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा बंद सोशल मीडिया के जरिए बुलाया गया है। इसलिए अभी तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार हालातों पर बारीकी से नजरें बनाए हुए है।

– प्रदर्शनकारियों ने लुधियाना में दुकानों को जबरन बंद कराने का प्रयास किया।

– उत्‍तर प्रदेश में सभी कार्यालयों के साथ सरकारी और निजी स्‍कूल आम दिनों की तरह खुले रहे।

– कथित तौर पर बुलाए गए भारत बंद का असर बिहार में सबसे अधिक। प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए गया में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़।

– आरक्षण विरोधी बंद के चलते राजस्थान के झालावाड़ में मार्केट बंद। प्रदर्शनकारियों ने बाइक पर निकाली रैली।

– आरा में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के चलते दो संगठनों में मुठभेड़। गोलीबारी भी की गई।

– बिहार के आरा में प्रदर्शनकारियों के हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल। आरा में धारा-144 लागू। एक साथ पांच लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी। यहां प्रदर्शनकारी चला रहे गोलियां, पत्थरों से भी किया जा रहे हमले।

– हिंसा की आशंका को देखते हुए मेरठ में दुकानें बंद। सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात। मथुरा में भी दुकानें बंद हैं। लोगों के एक जगह एकट्ठा होनी की मनाही।

– ग्वालियर में स्थिति तनावपूर्ण। प्रशासन ने लगाई धारा- 144। प्रदेश में सुरक्षा में पुख्ता इंतजाम। आला स्तर के अधिकारी सड़कों पर। पेट्रोल पंप बंद कराए गए।

– उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और इलाहबाद में धारा -144 लागू। राजस्थान कई हिस्सों में भी धारा- 144 लागू। राज्य के अधिकतर स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश।

– आरा, बेगुसराय, पटना में प्रदर्शन आगजनी। आरा में फायरिंग। सड़कों पर गोलियां चला रहे प्रदर्शनकारी। मध्य प्रदेश के भिंड में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात। इंटरनेट सेवा बंद।

– बिहार के कई जिलों में आरक्षण विरोधी जोरदार प्रदर्शन। प्रदर्शनकारी लगा रहे हैं आरक्षण हटाओ, देश बचाओ के नारे। कैमूर एनएच-219 पर भयंकर जाम लगा।

– जाति के आधार पर नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के विरोध में बिहार के आरा में विरोध-प्रदर्शन। हजारों प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी।

– जाति आधारित आरक्षण के विरोध में बुलाए कथित भारत बंद के चलते में मध्य प्रदेश के भिंड और मुरैना में कर्फ्यू लगाया गया।

– रिपोर्ट के मुताबिक इस बंद के समर्थन में राज्यस्थान का एक छोटा संगठन सर्व समाज सामने आया है। संगठन ने बंद के समर्थन में एक नोटिस भी जारी किया है।

SI News Today

Leave a Reply