Thursday, March 28, 2024
featured

विराट कोहली की तारीफ में माइकल क्लार्क ने कही एेसी बात…

SI News Today

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान के अंदर अॉस्ट्रेलियाई जज्बा है, इस वजह से इस देश के लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में माइकल क्लार्क ने कहा कि विराट कोहली का ऑस्ट्रेलियाई दर्शक बहुत सम्मान करते हैं। विराट के मैदान पर आक्रामक अंदाज को अकसर गलत तरीके नजरिए से देखा जाता है। क्लार्क का मानना है कि कोहली में अॉस्ट्रेलियाई जज्बा है और उनका खेल काफी शानदार है। उन्होंने यह भी कहा कि मैदान के बाहर कोहली बहुत अच्छे और शांत इंसान हैं।

उन्होंने अॉस्ट्रेलियाई मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फैन्स को विराट का सकारात्मक पक्ष इसलिए नजर नहीं आता, क्योंकि मीडिया नकारात्मक खबरों को ज्यादा पसंद करता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके विराट कोहली से बहुत अच्छे संबंध है। टूरिज्म अॉस्ट्रेलिया को प्रमोट करने आए क्लार्क ने कहा, मैं इस बात को नहीं मानता कि अॉस्ट्रेलिया में विराट कोहली के फैन्स नहीं हैं। वह मैदान पर बहुत प्रतिस्पर्धी हैं।

आपको बता दें माइकल क्लार्क के अलावा माइकल हसी ने भी विराट कोहली की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने विराट कोहली को पॉन्टिंग जैसा कप्तान बताया था। हसी ने कहा था, ‘कोहली शानदार हैं। मुझे उनकी कप्तानी का तरीका पसंद है। मैं उनके आक्रामक अंदाज और जीत की ललक का प्रशंसक हूं। वो टीम को जहां तक संभव हो आगे ले जाने की कोशिश करते रहते हैं। जीत को लेकर प्रतिबद्धता और प्रतिस्पर्धा की भावना के मामले मे वो रिकी पॉन्टिंग की तरह हैं।’
विराट कोहली ने धोनी को पछाड़ा

इन दिनों भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है और उसने पड़ोसी देश को 3-0 से हराकर पहली बार विदेशी सरजमीं पर वाइट वॉश किया है। इस जीत के साथ विराट कोहली विदेशों में दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली की कप्तानी में भारत ने विदेशों में 13 मैच जीते हैं, जिसमें से 7 जीते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले गए 30 टेस्ट मैचों में भारत को सिर्फ 6 में ही जीत नसीब हुई थी। विराट ने विदेशी सरजमीं पर करियर के 12वें मैच में ही धोनी की बराबरी कर ली थी। फिलहाल भारत की ओर से विदेशों में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खाते में दर्ज है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 11 टेस्ट जीते थे।

SI News Today

Leave a Reply