कटरा प्रखंड के एक गांव में मेले से लौट रही 14 वर्षीय लड़की को चार लड़कों ने मुंह बंद कर दिया और खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। चारों ने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, मामले के उजागर होने के बाद चारों युवक फरार हैं।
सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना 28 सितंबर की रात घटी है, जब पीड़िता मेला देखकर लौट रही थी तो चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह दबा दिया और खेत में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया, लड़की छटपटाती रही और वो गैंगरेप का वीडियो बनाते रहे। जब लड़की बेहोश हो गई तो चारों उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
उसके बाद आरोपी लड़कों ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया के कई ग्रुप में डाल दिया। मामले को दबाने के लिए आरोपित तीन दिन तक लड़की और उसके परिजनों को धमकाते रहे। 28 सितंबर को हुई इस वारदात को दबाने के लिए पंचायत भी बुलाई गई।
कटरा पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो पीड़िता के बयान के आधार को थाने में मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
कटरा थाने के एएसआई हरेराम सिंह ने बताया कि गैंगरेप की खबर मिलने के बाद हमलोग गांव पहुंचे। गांव में पंचायती हो रही थी। पुलिस को देखकर लोग तितर बितर हो गए। बाद में पीड़ित परिवार से बात कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले में छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव है। चौकीदार की तैनाती की गई है।
लड़की दुर्गापूजा मेला देखने अपने बड़े भाई की ससुराल पहुंची थी। मेले में उसकी भाभी की मां ने फलों की दुकान लगाई थी। घटना वाली रात करीब 10 बजे के करीब मेले से भाभी के घर लौटने के दौरान दो लड़कों ने पीछे से आकर उसका मुंह बंद कर दिया।
लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए लड़के को दांत काट लिया। उसके चंगुल से भागने लगी। तभी और दो लड़के वहां पहुंच गए। उसे सुरक्षित घर पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
लेकिन, चारों लड़कों ने उसे सरेह (सुनसान चौर ) ले गए और उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। लड़की के चीखने-चिल्लाने का उन पर कोई असर नहीं हुआ। लड़की बेहोश हो गई। होश में आने पर बड़ी मुश्किल से वह रिश्तेदार के घर लौटी और पूरी जानकारी दी।
थानाध्यक्ष रतन यादव ने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, लड़की को इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया गया। महिला थाने की पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया है।