Sunday, March 23, 2025
featuredदिल्ली

भाजपा की प्रीति अग्रवाल बनीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर,भाजपा की प्रीति अग्रवाल बनीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर

SI News Today

भाजपा सभासद प्रीति अग्रवाल को आज (18 मई, 2017) निर्विरोध रूप से उत्तरी दिल्ली का मेयर चुना गया है। अग्रवाल के मेयर चुने जाने के बाद उत्तरी दिल्ली में नई टीम ने कमान संभाल ली है। प्रीति अग्रवाल के साथ ही विजय कुमार भगत को भी निर्विरोध रूप से उत्तरी दिल्ली का डिप्टी मेयर चुना गया है। बता दें निगम में पूर्ण बहुमत के चलते विपक्षी पार्टियों ने दोनों के खिलाफ कोई पार्षद उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। 23 अप्रैल को हुए निगम चुनाव में रोहिणी-एफ के वार्ड नंबर 57-एन का प्रतिनिधित्व करने वाले भगत वार्ड नंबर 20-एन से भारी बहुमत से चुनाव जीते थे। एससीडी चुनाव से पहले भाजपा ने निगम में इस बार सभी नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला लिया था। हालांकि भारी विरोध के चलते पार्टी को कुछ सीटों पर पुराने उम्मीदवारों को भी टिकट देना पड़ा था।

वहीं चुनाव परिणाम में भगवा पार्टी ने सबको चौंकाते हुए नई दिल्ली नगर निगम की 104 सीटों में से 64 पर जीत हासिल की थी जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को महज 21 सीटें हासिल हुई थी और कांग्रेस को 15 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। वहीं बहुजन समाज पार्टी के एक व दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने यहां से जीत हासिल की थी। पहले साल मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के चलते भाजपा ने रोहिणी एफ वार्ड से पार्षद प्रीति अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए विजय भगत ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

बता दें कि प्रीति अग्रवाल ने निगम चुनाव में अपने निकटवर्ती आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अभिनव मिश्रा को 5,413 वोटों के भारी अंतर से हराया था। चुनाव में अग्रवाल को 11,723 वोट हासिल हुए जबकि आप उम्मीदवार को 6,310 वोट हासिल हुए। इस बार भाजपा ने निगम चुनावों में भारी जीत हासिल करते हुए 270 निगम सीटों में 181 सीटों पर जीत हासिल की थी। जानकारी के लिए बता दें कि एनडीएमसी में 104, एसडीएमसी में 104 और ईडीएमसी में 64 निगम की सीटे हैं। दूसरी तरफ ईस्ट दिल्ली के मौजपुर में उम्मीदवार की मौत होने के बाद यहां चुनाव को टाल दिया गया था।

SI News Today

Leave a Reply