Sunday, April 20, 2025
featuredदिल्ली

राम रहीम रेप केसः हरियाणा के सोनीपत में मिला हथियारों को जखीरा…

SI News Today

सोनीपत: तकरीबन डेढ़ दशक पुराने साध्वी दुष्कर्म मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह सोमवार दोपहर 2.30 बजे सजा सुनाई जाएगी। पंचकुला से आए जज रोहतक जेल में ही राम रहीम को सजा सुनाएंगे। वहीं, दिल्ली सटे सोनीपत स्थित जीटी रोड के बहालगढ़ स्थित डेरा के नाम चर्चा घर के पास खेतों मे मिला हथियार और भारी मात्रा में खाली बोतलें मिली हैं। इससे स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुबह सर्च अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। वहीं, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी जानें
सीबीआई की विशेष अदालत रोहतक जेल में बने विशेष कोर्ट में गुरमीत राम रहीम को दोपहर 2.20 बजे सजा सुनाएगी। सुरक्षा कारणों की वजह से रोहतक जेल में ही कोर्ट रूम बनाया गया है। सुरक्षा के चलते ही सीबीआइ जज जगदीप सिंह को हवाई मार्ग यानी हेलिकॉप्टर से रोहतक जिला जेल ले जाया जा रहा है।

माना जा रहा है कि दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए राम रहीम को 7 से 10 साल तक की सजा मिल सकती है। सजा के एलान के मद्देनजर सूबे में सुरक्षा बंदोबस्त सख्त किया गया है। वहीं रोहतक जिला जेल के चारों ओर कई चरणों की सुरक्षा घेरेबंदी की गई है।

SI News Today

Leave a Reply