Thursday, March 28, 2024
featuredदिल्ली

रोहित सरदाना का आप नेता आशुतोष पर प्रहार

SI News Today

रोहित सरदाना एक बार फिर से अपने ट्वीट के जरिए सुर्खियों में आ गए हैं। सरदाना ने इस बार न्यूज वेबसाइट क्विंट के लिए पूर्व पत्रकार और आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष द्वारा लिखा गया एक आर्टिकल शेयर किया है। आर्टिकल शेयर करने के साथ सरदाना ने आशुतोष पर निशाना साधा है। रोहित सरदाना ने ट्वीट कर लिखा, “सही पकड़े हैं! ये ‘प्रहार’ ही है! गांधी जी के विचारों का ‘प्रचार’ तो आपने किया था संदीप सेक्स सीडी को जस्टिफ़ाई करने के लिए! नहीं?” दरअसल आशुतोष ने जो आर्टिकल लिखा है उसका शीर्षक है “गोपाल कृष्‍ण गांधी के विरोध के बहाने बापू के विचारों पर प्रहार” है। आशुतोष ने इसके जरिए शिवसेना समेत उन दलों पर निशाना साधा है जिन्होंने कथित तौर पर गोपाल कृष्ण गांधी को देशद्रोही कहा है। मगर रोहित सरदाना ने इस लेख पर तंज करने और आशुतोष पर निशाना साधने के लिए आम आदमी पार्टी के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी का मुद्दा उठा दिया है। सरदाना ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि महात्मा गांधी के विचारों का ‘प्रचार’ तो वह (आशुतोष) सेक्स सीडी को जस्टिफ़ाई कर करते हैं।

बता दें आशुतोष ने संदीप कुमार का इस मामले को लेकर बचाव किया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने बर्खास्त मंत्री का बचाव करने पर आशुतोष को तलब किया था। पार्टी से बर्खास्त होने के बाद संदीप कुमार ने बीजेपी के लिए प्रचार किया। संदीप ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के दौरान भाजपा के लिए प्रचार कर घर-घर जाकर वोट मांगे थे। हालांकि इस पर बीजेपी ने साफ कर दिया था कि पार्टी ने उन्हें प्रचार के लिए कभी नहीं बुलाया और वह खुद ही आए थे। सोशल मीडिया पर भी इस ट्वीट को लेकर काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों ने इस ट्वीट पर सरदाना का समर्थन किया तो कई ने उनका विरोध। वहीं कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा।

SI News Today

Leave a Reply