Saturday, April 20, 2024
featuredदिल्ली

RBI: जल्द आएंगे आसमानी रंग वाले 50 रुपए के नए नोट..

SI News Today

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही 50 रुपए के नए नोट जारी करेगा। आरबीआई ने शुक्रवार को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया। वहीं, पुराने 50 रुपए के नोट भी चलते रहेंगे। बता दें कि पिछले साल नवंबर में नोटबंदी के बाद सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। इस दौरान 1000 और 500 रुपए का पुराना नोट बंद कर दिया था। कैसा है नए नोट का फीचर्स…

– आरबीआई के मुताबिक, इस नोट का कलर आसमानी (फ्लोरोसेंट ब्लू) है। नए नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत है, जिस पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं। इसकी साइज 66 mm x 135 mm है।

नोट के फ्रंट में
– देवनागरी में और अंग्रेजी में 50 रुपए लिखा है।
– नोट के ठीक बीच में महात्मा गांधी की फोटो है।
– माइक्रो लेटर में RBI, INDIA और 50 रुपए लिखा है।
– सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’ और RBI है।
– नोट के दाईं तरफ अशोक का चिन्ह है।
– गारंटी क्लॉज, गवर्नर के दस्तखत और धारक के प्रति वचन।
– सबसे ऊपर बांई तरफ नंबर पैनल पर छोटे से बड़े होते हुए नंबर होंगे और दाहिनी तरफ भी छोटे से बड़े होते हुए नंबर छपे होंगे।
– महात्मा गांधी का फोटो और इलेक्ट्रोटाइप (50) वाटरमार्क्स हैं।

नोट के पीछे:
– बाईं तरफ प्रिटिंग का साल लिखा है।
– स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो है।
– लैंग्वेज पैनल है।
– हम्पी के रथ की फोटो है।
– देवनागरी में 50 लिखा है।

कब हुई थी नोटबंदी
– सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी का एलान किया था।
– नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपनी स्पीच में कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में 3 लाख करोड़ रुपए एक्स्ट्रा आए हैं। इनमें से पौने दो लाख करोड़ रुपए शक के घेरे में हैं। देशभर में 18 लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी इनकम उजागर सोर्स से ज्यादा है। इन सब की जांच की जा रही है।

SI News Today

Leave a Reply