Friday, March 14, 2025
featuredमध्यप्रदेश

टोलकर्मियों के गाड़ी रोकने पर भाजपा युवा नेता ने की मारपीट…

SI News Today

मध्य प्रदेश में भाजपा के युवा नेता की गुंडई देखने को मिली है। टोल पर नेता की गाड़ी क्या रोकी गई। नेता और उसके साथियों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी। टोल के पास सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। खबर के मुताबिक, यह घटना 21 सितंबर की है। हुआ कुछ यूं था कि सिंगरौली स्थित एक टोल पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की गाड़ी कमर्शियल लेन में आ गई थी। जब टोलकर्मियों ने इसके लिए गाड़ी रोकी, तो वे लोग गुंडई पर उतर आए। वे बूथ से कर्मी को बाहर घसीटकर उससे पीटने लगे थे।

क्लिप में भी यह पूरा घटनाक्रम देखा जा सकता है। टोल पर एक सफेद रंग की गाड़ी आकर रुकती है। कुछ ही पलों में उसके पीछे एक और गाड़ी आती है। फौरन दोनों से कुछ लोग निकलते हैं। वे टोल बूथ पर जाते हैं और कर्मचारी को बाहर घसीटते हुए मारपीट करने लगते हैं। जब वे उसकी पिटाई कर रहे थे, तब पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सब रिकॉर्ड हो गया।

SI News Today

Leave a Reply