Wednesday, March 27, 2024
featuredक्राइम न्यूज़मध्यप्रदेश

यहां 20 रुपए के स्टाम्प पेपर पर मिल जाती हैं एक रात की दुल्हन, भयवाह तस्वीर भारत की..

SI News Today

Here a stamp paper of 20 rupees is for a night bride, the horror picture of India ..

 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में अभी भी कई ऐसे इलाके जहाँ के किस्से सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये भारत के लिए बड़ी दुखद स्थिति है जहाँ धर्म जाति और राजनीती के शोरगुल में ये कहानी में दबी हुई हैं।

मध्यप्रेदश में शिवपुरी में एक ऐसा इलााका है जहां लड़कियों की सौदेबाजी होती है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस जगह पर लड़कियों को मात्र 20 रुपए के स्टाम्प पेपर पर बेच दिया जाता है। मीडिया में आए दिन यहां किसी न किसी रैकेट का पर्दाफाश होता है या फिर पुलिस यहां से किसी लड़की को आजाद कराने पहुंच जाती है।

शिवपुरी में लड़कियों की सौदेबाजी का ये गोरखधंधा ‘धड़ीचा‘ नामक एक प्रथा के चलते किया जाता है। सदियों से गांव के लोग इस प्रथा का पालन करते चले आ रहे हैं। इसी प्रथा के तरत यहां पर लड़कियां 20 रुपए में लोगों के मनोरंजन का सामान बन जाती हैं।

औरतों और लड़कियों की खरीद-फरोख्त की एक ऐसी कलंकित प्रथा है जिसकी वजह से युवतियों के पति स्टाम्प पर साइन होते ही बदल जाते हैं यानी उन्हें ये नहीं पता होता कि जो इस रात उसके सोया था वो अगली रात को उसका पति बना रहेगा भी या नहीं। यहां जो कॉन्ट्रेक्ट साइन किए जाते हैं वो कम से कम एक रात के लिए किए जाते हैं। ज्यादा पैसे मिलने पर संबंध लंबे समय तक रहता है। जैसे ही किसी ग्राहक का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होता है उनको भेजी गई महिला को किसी दूसरे पुरुष के लिए तैयार कर दिया जाता है। इसी सौदेबाजी की वजह से यह गांव न केवल पूरे राज्य में बल्कि पूरे देश में बदनाम है।

गांव में रहने वाली महिलाएं कहती हैं कि इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए कई बार सरकार ने कई प्रयास भी किए लेकिन यह प्रथा खत्म नहीं हुई।

SI News Today

Leave a Reply