Tuesday, January 21, 2025
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव ही रहेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

SI News Today

उत्तर प्रदेश के पूर्व में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। खबर के अनुसार अखिलेश अगले पांच सालों के लिए सपा के अध्यक्ष रहेंगे। आगरा अधिवेशन में सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया।

गौरतलब है कि पहले अध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन साल के लिए होता था, लेकिन अखिलेश यादव को पांच साल के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही सपा की कमान पूरी तरह अखिलेश के हा‌थों में आ गई है। अखिलेश सपा संस्थापक और पिता की जगह एक जनवरी 2017 पार्टी अध्यक्ष बने थे।

SI News Today

Leave a Reply