सुल्तानपुर. यूपी के सुल्तानपुर में एक शख्स जो खुद पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता था। आज वो लोगों को जीने के तरीके सिखा रहा है। युवक व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही करतब, पेंटिंग जैसे काम बड़े आराम से कर लेता है। इसमें उसे खिताब भी मिले। लोग इसे व्हीलचेयर मैन के नाम से बुलाते हैं। साथ ही बॉलीवुड फिल्म ‘हॉलिडे’ में अक्षय कुमार के साथ भी काम कर चुका है। अब वो खुद दिव्यांगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 जुलाई से 45 दिनों का फ्री ट्रेनिंग कैंप शुरू करने जा रहा है।इस तरह की होगी ट्रेनिंग…
– ट्रेनिंग कैंप में दिव्यांगो को आत्मनिर्भर कैसे बने इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें खुद उठाना-बैठना, आदान-प्रदान करना और लाइफ की जरुरी चीजों के बारे में बताया जाएगा, जिससे वो दूसरों पर निर्भर न रहे।
– साथ ही दिव्यांगो को व्हीलचेयर से कहीं आने-जाने और शिथिल अंगो पर मरहम पट्टी कैसे करें इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।
45 दिनों तक ट्रेनिंग देने के लिए लगेगा यहां कैंप
– इमरान का कहना है, ”दिव्यांगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वो ट्रेनिंग कैम्प खोलना चाहता था, लेकिन शहर में कोई भी जगह देने को तैयार नहीं था।
– इसी दौरान मेरी मुलाकात फायजा नर्सिंग होम के संचालक सर्जन डा. सादिक अली से हुई। उन्होंने कार्यक्रम के बारे में सुनते ही हॉस्पिटल में ही जगह दे दी।”
– अब 2 जुलाई को इमरान यहां 45 दिनो के लिए कैंप की शुरुआत होगी। जिसका इनाग्रेशन एसडीएम सदर प्रमोद कुमार पांडये करेंगे।
साल 2009 में बढ़ी मुसीबतें
– ज्ञानीपुर निवासी किसान शिफाअत उल्ला के घर इमरान कुरैशी का 28 जनवरी 1990 में जन्म हुआ। इमरान के पिता का दो साल पहले ही निधन हुआ।
– परिजनों के मुताबिक, 2007 में जब इमरान 11 क्लास में था, उस वक्त मल्टीपल ऐक्स्क्लोरोसिस की वजह से आंखों की रोशनी चली गई थी। काफी जद्दोजहद और इलाज के बाद रोशनी वापस आई।
– साल 2009 में अचानक की उसके पैर सुन हो गए। इलाज के लिए मुंबई तक गए, लेकिन डाक्टरों ने इसे लाइलाज बीमारी बताया।
– इसके बाद परिजनों ने मुंबई के पॅराप्लेजिक फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास केंद्र में एडमिशन करा दिया। यहां उसने हौसला मजबूत कर जिंदगी के सपनों को साकार करने का परिश्रम शुरु किया।
अक्षय कुमार के साथ ‘Holiday’ में कर चुका है काम
– देखते ही देखते इमरान व्हीलचेयर पर करतब दिखाने लगा। लोग इसे व्हीलचेयर मैन के नाम से बुलाने लगे।
– इसी बीच मुंबई में पुनर्वास केंद्र में एक्टर्स से इसकी मुलाकात हुई। वहीं, 2014 की बॉलीवुड फिल्म ‘Holiday’ में चांस मिला। इसमें एक्टर अक्षय कुमार के साथ उसने काम किया।
– इमरान को पेंटिंग करना पसंद है। साल 2014 स्टेट लेवल गुजरात में पेंटिंग कॉम्पिटिशन पहला ख़िताब हासिल किया।
– 2016 पंजाब के जलंधर में स्टेट लेवल स्विमिंग कॉम्पिटिशन में गोल्ड अवॉर्ड हासिल किया।
– 2017 में बठिनंडा में हुई एक इंटरनेशनल दिव्यांग पैरा कॉम्पिटिशन में भाग लेकर सिल्वर अवॉर्ड हासिल किया।