अलीगढ़- यहां के सारसौल क्षेत्र में शुक्रवार को सिलेंडर ब्लास्ट होने से 2 की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
– मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6 बजे की है। अलीगढ़ जिले के सरसौल क्षेत्र में लोगों को अचानक एक जोर का धमाका सुनाई दिया।
– धमाका एक घर में हुआ। यह इतना तेज था कि आसपास के 4 मकान उसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि धमाका सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ।
– स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से लोगों को मलबे से निकाला। मलबा हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। घटना में 2 की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं।
– सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे को हटाने का काम जारी है।