Monday, February 10, 2025
featuredउत्तर प्रदेश

यूपी में 74 आईएएस अधिकारियों के तबादले

SI News Today

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अमले में फेरबदल करते हुए आज रात 74 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। शशि प्रकाश गोयल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है जबकि देबाशीष पंडा को प्रमुख सचिव (गृह) के पद से हटा दिया गया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘प्रमुख सचिव (राजस्व) एवं राहत आयुक्त अरविन्द कुमार को पंडा की जगह नया प्रमुख सचिव (गृह) बनाया गया है। पंडा को नयी दिल्ली में उत्तर प्रदेश का स्थानिक आयुक्त बनाकर भेजा गया है।’’
पंडा की नियुक्ति पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार के समय की गयी थी।

राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्ष के लगातार हमलों के बीच आज के तबादले और तैनाती महत्वपूर्ण समझे जा रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि गोयल को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास नागर विमानन, संपत्ति विभाग और प्रोटोकाल का प्रभार भी रहेगा। प्रवक्ता के मुताबिक अपर मुख्य सचिव :बिजली: संजय अग्रवाल को माध्यमिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग भेजा गया है जबकि उनकी जगह आलोक कुमार को तैनात किया गया है। संजय अग्रवाल को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का करीबी समझा जाता है।
सरकार ने औरैया, गोण्डा, फैजाबाद, आजमगढ, बलिया, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, कौशाम्बी और जौनपुर सहित कुछ जिलों के जिलाधिकारियों के भी तबादले किये हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब हफ्तेभर में  दूसरीबार राज्य में बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 आईएएस अधिकारियों के तबादला किया है। संजीव रंजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट,कुशीनगर को सहारनपुर की कमान सौंपी गई है। तो वहीं अनुज सिंह जो अभी तक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लखीमपुरी खीरी  के तौर पर अपनी सेवा दे रहे थे उन्हें इलाहाबाद मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है। सुश्री अपूर्वा सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बिजनौर को तबादला करके मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बनाया है।

इससे पहले करीब हफ्ते भर पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया था। तब सरकार ने 84 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। प्रदेश के नए डीजीपी की कमान पहले सुलखान सिंह को दी जा चुकी  है। 1980 बैच के आईपीएस अफसर सुलखान सिंह जावीद अहमद का जगह ले चुके हैं।

SI News Today

Leave a Reply