Sunday, April 20, 2025
featuredउत्तर प्रदेश

यूपी: लाइफस्टाइल पसंद नहीं आया तो पत्नी को मार दी गोली…

SI News Today

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक शख्स ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत का पता तब लगा जब उनके बच्चे स्कूल से घर लौटे। मृतक पति की पहचान संजय क्वात्रा के रूप में हुई है। जबकि पत्नी की पहचान सोनिया की रूप में की गई है। खबर के अनुसार हत्या की वजह संजय को पत्नी का लाइफस्टाइल पसंद नहीं होना था। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि संजय कारोबार में करीब 70-80 फंसे होने की वजह से परेशान थे। जिससे संजय काफी तनावग्रस्त रहने लगे। पुलिस को उनके कमरे से कुछ डिप्रेशन की दवाईयां भी मिली है। पड़ोसियों के अनुसार दोनों में अक्सर झगड़ा होता था, संजय की पत्नी फैशनबल थीं, हो सकता है कि उसका किसी के साथ अफेयर रहा हो। जिसका पता संजय को चल गया होगा।

गौरतलब है कि चंदौली के अफीम कोठी इलाके मुगलसराय में संजय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। ग्राउंडफ्लोर पर दुकान भी है जो पिछले कुछ दिनों से बंद है। खबर है कि संजय जब बीमार रहते थे तब उनकी पत्नी दुकान का काम संभालती थीं। दूसरी तरफ दुकान पर काम कर रहे कर्मियों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था। दोनों कुछ दवाईंया भी खाते थे। माना जा रहा है कि किसी मुद्दे पर दोनों की आपस में बहस हो गई जिसपर संजय ने अपनी लाइसेंसी गन से पत्नी को मार दिया। और खुद को भी गोली मार ली।

मौके पर पहुंची पुलिस को सोनिया का शव बेड पर मिला जबकि संजय का शव फर्श पर मिला। रूम में दीवारों पर खून के निशाने भी मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि जिस कमरे में यह घटना घटी थी, उसमें सीसीटीवी कैमरे का डिस्प्ले था। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के साथ साथ संजय और उनकी पत्नी के फुटेज खंगाल रही है।

SI News Today

Leave a Reply