Saturday, April 20, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

मुलायम बोले- हमारी जिंदगी कांग्रेस के कारण बर्बाद हो गई

SI News Today

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बुरी तरह से हुई हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने रविवार को कहा कि उनके मना करने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने उन पर कई मामले दर्ज कराए और अखिलेश ने उसी कांग्रेस से गठबंधन किया। समाजवादी पार्टी जनता की गलती से नहीं खुद अपनी गलती से हारी है।’’

शहीद की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में करहल के ग्राम जुनेसा आए मुलायम सिंह ने शिवपाल के रामगोपाल को ‘शकुनी’ बताने वाले बयान को सही बताते हुये कहा कि ‘‘शिवपाल को हराने में कोई कसर नही छोड़ी गयी, पैसा भी खर्च किया गया।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन सपा की बुरी दशा के लिये जिम्मेदार है। उनके मना करने पर भी अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया। मुलायम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, झूठ बोलकर जनता को ठगा। 15 लाख रूपये हर खाते में डालने का वायदा कर सत्ता मे आये लेकिन 15 हजार भी किसी खाते में आज तक नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें।

यूपी विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। चुनाव के नतीजे आने पर सपा-कांग्रेस गठबंधन को कुल 54 सीटें मिली थी। गठबंधन पर मुलायम सिंह पहले भी ऐतराज जता चुके थे। बता दें कि सपा में चुनाव से पहले चली आ रही रार के चलते मुलायम सिंह ने पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार से भी दूर बना ली थी। मुलायम ने केवल तीन लोगों के लिए प्रचार किया था। जिसमें भाई शिवपाल सिंह यादव और बहू अर्पणा यादव शामिल थीं। बीजेपी लहर में भी शिवपाल चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे, वहीं मुलायम की छोटी बहू को हार का मुंह देखना पड़ा था।

SI News Today

Leave a Reply