Thursday, March 28, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी: मुश्किल में आये 4000 बस यात्री….

SI News Today

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के एक विभाग से उपजी दिक्कत दूसरे पर भारी है। लोक निर्माण विभाग की सड़कें खराब होने के कारण परिवहन निगम ने अपनी बसों का संचालन बंद कर दिया। इस परेशानी के जवाब की शुरुआत बलरामपुर से हो गई है। बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर बसों का संचालन अब पूरी तरह ठहर गया है। इसके चलते करीब चार हजार यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई है। वह वाहनों को लेकर परेशान हैं। बड़ी संख्या में यात्री सड़कों पर बसों का इंतजार करते दिखे। कुछ ने मनमाना किराया वसूल करने वाले दूसरे वाहनों का सहारा लिया।

उल्लेखनीय है कि बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर परिवहन निगम को प्रतिदिन दो से ढाई लाख रुपये का राजस्व मिल रहा था। मार्ग के खराब होने से परिवहन निगम ने बसों के संचालन न करने का निर्णय किया है। यह मार्ग काफई समय से ऊबड़खाबड़ है। इस पर गमनागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बलरामपुर एआरएम हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि दो दिन में 11 बसें खराब हो चुकी है। बस के संचालन में दुर्घटना होने की भी आशंका है। उधर यात्री बसों के इंतजार में बैठे नजर आए।

SI News Today

Leave a Reply