Monday, May 12, 2025
featuredउत्तर प्रदेश

9 साल की बच्ची को दिखाई अश्लील विडियो, लोगो ने की पिटाई

SI News Today

गाजियाबाद: नौ वर्षीय बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाने वाले किशोर को लोगों ने शुक्रवार रात सिहानी चुंगी से दबोचा लिया। मामला सिहानी गेट थानाक्षेत्र का है। किशोर की पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी देकर पुलिस ने उसे रिहा किया।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे सिहानी चुंगी पुलिस चौकी के पास 12 वर्षीय किशोर एक नौ वर्षीय बच्ची को मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखा रहा था। तभी रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे देखा तो वह भागने लगा। इस पर लोगों ने पीछा कर उसे दबोचा लिया।

लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर सिहानी चुंगी चौकी पुलिस के सुपुर्द किया। एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि किशोर के परिजनों ने बच्ची के परिजनों से माफी मांगी। इस पर उन्होंने कोई कार्रवाई न कराने की बात लिखित में दी। इसके बाद ही किशोर को रिहा किया गया।

SI News Today

Leave a Reply