Saturday, April 20, 2024
featuredउत्तर प्रदेशउन्नावकानपुर

भारत रत्न स्वर्गीय अटल विहारी बाजपेई जी अस्थि कलश यात्रा मेँ श्रद्धासुमन अर्पित करनें कें लिये उमड़ा जन सैलाब

SI News Today

Bharat Ratna Late Atal Vihari Bajpai, A big crowd for paying tribute to the Kalash Yatra.

       

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई जी के अस्थि कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत व श्रद्धांजलि दी गई। विकासखंड नवाबगंज स्थित ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह के आवास पर अस्थि कलश के अंतिम दर्शन के लिये हजारो की संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा। वही ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अस्थि कलश रथ पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा, सांसद सच्चिदानन्द श्री हरि साक्षी महाराज व विधायक ब्रजेश रावत ने मंच पर जाकर श्री बाजपेई जी की प्रतिमा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जन सैलाब ने लाइन लगाकर श्री बाजपेई जी के अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आए हुए सभी क्षेत्रवासियों का अरुण सिंह ने धन्यवाद देकर श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वहीँ उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सहित शहर के कई बड़े नेता अटल कलश यात्रा में शामिल होने के लिये कानपुर पहुंचे।

 

Reported By- Sandeep Kumar (Fatehpur/Unnao/Kanpur)

SI News Today

Leave a Reply