लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विकास काम तथा कानून-व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलरामपुर व गोंडा के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते 24 मई से प्रदेश के जिलों के लगातार दौरे पर हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले बलरामपुर के दौरे पर जाएंगे। वह इमिलिया कोडर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद इमिलिया कोडर में दीनदयाल शोध संस्थान पहुंचेंगे। वहां उनका करीब एक घंटा का कार्यक्रम है। इसके बाद तुलसीपुर पहुंचेंगे। जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन मंदिर जायेंगे। यहां से करीब 1:30 बजे वह तुलसीपुर से गोंडा के लिए रवाना होंगे।
गोंडा में पुलिस लाइन में लैंड करने के बाद करीब एक घंटा तक जिले में दौरा करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी देवीपाटन मंडल के आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। जहां पर देवीपाटन मंडल के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बैठक तीन बजे से करीब दो घंटे तक चलेगी। इसके बाद गोंडा पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ रवाना होंगे।