कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की बहुप्रतिक्षित फिल्म बरेली की बर्फी का 19 जुलाई को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मुंबई में हुए स्पेशल ट्रेलर लॉन्च के बाद खुराना ने खुद इसे अपने फेसबुक अकाउंट पर रिलीज किया है। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। इसे फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है। कहानी को उनके पति और दंगल फेम नीतिश तिवारी ने लिखा है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के बरेली में बेस्ड है। फिल्म की कहानी फ्रेंच किताब प्यार की सामाग्री पर आधारित है।
नीतिश ने किताब की कहानी को अपने को-राइटर श्रेयस जैन के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट के तौर पर तैयार किया है। इसकी कहानी को फ्रांस से हटाकर उत्तर प्रदेश के शहर बरेली में सेट किया गया है। 2 मिनट 50 सेकेंड के ट्रेलर में जो कहानी दिखाई गई है उससे यह काफी इंटरेस्टिंग लग रही है। इसमें यूपी के वन लाइनर आपको सुनने को मिलेंगे। ट्रेलर की बात करें तो यह कहानी है एक लड़की बिट्टी की जो अपने लिए परफेक्ट लड़का ढूंढ रही है। उसे एक ऐसे लड़के की तलाश है जो उसे वो जैसी है उसी तौर पर अपनाए। इसके बाद बिट्टी की जिंदगी में चिराग दुबे यानि की आयुष्मान खुराना की एंट्री होती है जो उसे चाहने लगता है।
दुबे एक प्रिंटिंग प्रेस का मालिक है। इसके बाद जैसा कि हमारी बॉलीवुड फिल्मों में होता है कहानी में एक तीसरे शख्स की एंट्री होती है। जहां चिराग बिट्टी के प्यार भरे सपने देख रहा है वहीं उसे बरेली की बर्फी के लेखक प्रीतम विरोधी यानी कि राजकुामर राव से प्यार हो जाता है। बिट्टी आयुष्मान से उसे एक बार विद्रोही से मिलाने के लिए कहती है। इसके बाद चिराग विद्रोही से पहली मुलाकात में बिट्टी का दिल तोड़ने के लिए कहता है ताकि वो खुद उसे जोड़ सके।
इसके बाद आता है कहानी में ट्विस्ट क्योंकि प्रीतम दिल तोड़ने की बजाए जोड़ लेता है। अब क्या आयुष्मान को बिट्टी मिलेगी या फिर विद्रोही उसे लेकर फरार हो जाएगा। यही है फिल्म की कहानी। ट्रेलर को आयुष्मान ने अपरने फेसबहुक अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा- मूड मीठा कीजिये