Saturday, April 26, 2025
featuredलखनऊ

राजधानी: पहले ही दिन गंदी कर दी लखनऊ मेट्रो, दीवारों पर थूका गुटखा..

SI News Today

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हुई मेट्रो के लिए पहला दिन अच्छा नहीं रहा और इसे पहले दिन ही तकनीकी खामी से गुजरना पड़ा। लेकिन अब मेट्रो को लेकर जो जानकारी सामने आई है वो चौंकाने वाली है। दरअसल आम यात्रियों के लिए शुरू की गई मेट्रो में गुरुवार (सात सितंबर) को जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने करीब बीस किलोग्राम तंबाकू और सिगरेट जैसी चीजों सीज की है। वहीं शहर के आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर पान मसाला और गुटखा के दाग मिले हैं। ऐसा तब है जब मेट्रो परिसर में दाखिल होने से पहले यात्रियों को पान मसाला बाहर ही थूकने के लिए कहा गया था। करीब-करीब आठों मेट्रो स्टेशनों पर ऐसी ही हालत हैं। खबर के अनुसार आठ मेट्रो स्टेशनों में से सबसे ज्यादा छह किलोग्राम पान मसाला चारबाग मेट्रो स्टेशन पर सीज किया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार चार किलोग्राम पान मसाला ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पर सीज किया गया।

लखनऊ मेट्रो के मुख्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह पवार कहते हैं, ‘मेट्रो आने वाले प्रत्येक पांच में से तीन यात्री तंबाकू लेकर आते हैं या फिर वो उसे चबा रहे होते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है कि मेट्रो में तंबाकू जैसे उत्पाद लाने की मनाही है।’ वहीं रोलिंग स्टॉक के डायरेक्टर महेंद्र कुमार कहते हैं कि लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन जैसी नई परिवहन प्रणाली को अच्छी तरह साफ रखने की जिम्मेदारी लखनऊवासियों की है। एक या दो घटनाओं को छोड़ दे तो यात्रियों को मेट्रो स्टेशन के अंदर और बाहर सफाई के महत्व को बताया जा सकता था। महेंद्र कुमार ने ये बात हिंदुस्तान टाइम्स से कही है। हालांकि जब उन्हें स्टेशन में तंबाकू के दाग दिखाए तो उन्हें दाग साफ करने के तुरंत निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सीसीटीवी की मदद से ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा। जानकारी के लिए बता दें कि 8.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो को ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग रेलवे स्टेशन तक चलाया गया है।

SI News Today

Leave a Reply