Wednesday, April 30, 2025
featuredलखनऊ

लखनऊ जंक्शन के पैदल पुल से सीधे दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन चढ़ सकेंगे यात्री..

SI News Today

लखनऊ: ट्रेन से लेकर मेट्रो का सफर सबसे सुगम सफर लखनऊ जंक्शन के यात्रियों का होगा। दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन को एलएमआरसी ने इस तरह बनाया है कि मेट्रो से उतरते ही यात्री बिना अधिक पैदल चले सीधे लखनऊ जंक्शन पहुंच सकेंगे। वहीं लखनऊ जंक्शन ने भी दुर्गापुरी मेट्रो में अपने यात्रियों के पहुंचने के लिए खास इंतजाम किए हैं।

रेलवे का दावा है कि दुर्गापुरी पहला मेट्रो स्टेशन है जो कि किसी रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है। यहां प्लेटफार्म एक के पैदल पुल का ऊपरी हिस्सा दुर्गापुरी मेट्रो से जुड़ा हुआ है। यात्री लखनऊ जंक्शन के किसी भी प्लेटफार्म से उतरकर पुल पर चढ़ते ही सीधे दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन तक पहुंच जाएंगे। दरअसल लखनऊ जंक्शन को मेट्रो से जोड़ने का प्रस्ताव पूर्वोत्तर रेलवे के तत्कालीन जीएम राजीव मिश्र ने बनाया था। जिसे एलएमआरसी ने मंजूरी दे दी थी।

रेलवे दुर्गापुरी मेट्रो को जोड़ने वाले लखनऊ जंक्शन के पैदल पुल पर ही कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। यात्रियों को मेट्रो का टिकट देने के लिए भी इसी पुल के पास टिकट काउंटर बनाने की जगह चिन्हित की गई है। जिससे यात्रियों को कहीं पर भी भटकना न पड़े। दुर्गापुरी के अलावा चारबाग दूसरा मेट्रो स्टेशन होगा जो कि लखनऊ जंक्शन के बेहद करीब है। लखनऊ जंक्शन के बाहर पार्किंग एरिया में ही चारबाग मेट्रो स्टेशन की सीढि़यां उतर रही हैं।

SI News Today

Leave a Reply