लखनऊ: प्रदेश की राजधानी में आज से शुरू लखनऊ मेट्रो के पहले यात्री बनने का गौरव राज्यपाल राम नाइर्क के साथ ही साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गृह मंत्री राजनाथ सिंह को मिला। योगी आदित्यनाथ के साथ राजनाथ सिंह व राज्यपाल राम नाईक ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन से रवाना किया।
ट्रांसपोर्ट नगर से मेट्रो में पहला सफर शुरु करने से पहले राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गो स्मार्ट कार्ड खरीदा।
मेट्रो के पहले यात्री बने गर्वनर, सीएम व होम मिनिस्टर के साथ ही लखनऊ मेट्रो यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर से शुरु की और चारबाग से वापस ट्रांसपोर्ट नगर पर आकर सफर समाप्त किया। इस सफर के दौरान मेट्रो ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया गया था।