Saturday, April 20, 2024
featuredलखनऊ

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट से भाजपा पर प्रहार : पत्थर फेंको, MLC तोड़ो

SI News Today

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भारतीय जनता पर प्रहार जारी है। समाजवादी पार्टी के तीन एमएलसी के इस्तीफा देने के साथ ही कल गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिला पर पथराव पर अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, पत्थर फेंको, एमएलसी तोड़ो।’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक के बाद एक कई विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) तोड़े जाने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। बुक्कल नवाब के साथ यशवंत सिंह और अब एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल के भाजपा में जाने पर अखिलेश ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अखिलेश ने कल भाजपा का नाम लिए बिना किए गए एक ट्वीट में कहा, ‘पत्थर फेंको, एमएलसी तोड़ो।’

समाजवादी पार्टी की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा देकर कल ही बेटी के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। मेरठ की रहने वाली सपा एमएलसी सरोजिनी ने इस्तीफा विधान परिषद के सभापति रमेश यादव को सौंप दिया। उसके बाद खुद के भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।

SI News Today
Faiz Ahmad
the authorFaiz Ahmad

Leave a Reply