Thursday, March 28, 2024
featuredलखनऊ

IAS अफसर अनुराग 2000 Cr के घोटाले का पर्दाफाश करना चाहते थे

SI News Today

लखनऊ.केंद्रीय पर्यावरण स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनिल माधव दवे के न‍िधन पर सीएम योगी आद‍ित्यनाथ ने सदन में शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सदन में कर्नाटक कैडर के आईएएस अफसर अनुराग त‍िवारी की बुधवार को हुई संद‍िग्ध मौत का भी मामला उठा। इस पर बीजेपी नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि अनुराग अपने विभाग में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफाश करना चाहते थे। बता दें, गुरुवार को यूपी असेंबली सेशन का चौथा द‍िन है। सेशन 22 मई तक चलेगा। पुल‍िस पर प्रताड़‍ित करने का लगाया आराेप…
– गोरखपुर से विधायक हरिशंकर तिवारी के बेटे व‍िनय त‍िवारी ने सदन में पुलिस पर जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा क‍ि पुल‍िस ने विधानसभा सदस्य की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा।
– इस पर बीजेपी नेता सुरेश खन्ना ने कहा क‍ि लूट के 66 लाख रुपए बरामद करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की थी। सोनू नाम के एक व्यक्ति को लेकर ये जानकारी म‍िली थी क‍ि वो हरिशंकर तिवारी के यहां में छिपा है। इसीलिए पुलिस ने की कार्रवाई की।
– बता दें, कुछ दिन पहले एक लूट के मामले में पुलिस ने हरिशंकर तिवारी के गोरखपुर स्थ‍ित आवास पर छापा मारा था।
आईएएस अफसर की मौत का उठा मामला
– इस दौरान सदन में कर्नाटक कैडर के आईएएस अफसर अनुराग त‍िवारी की बुधवार को हुई संद‍िग्ध मौत का भी मामला उठा। सपा नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि आईएएस अफसर की हत्या हुई है।
– इस पर सुरेश खन्ना ने कहा क‍ि अभी मामले की जांच चल रही है। विपक्ष जल्दबाजी न करे। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई जरूर होगी।
61 की उम्र में हुअा दवे का न‍िधन
– केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अनिल माधव दवे का दौरा पड़ने से निधन हुआ। वे 61 साल के थे। गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसे निजी क्षति बताया। बता दें, दवे मध्य प्रदेश से राज्यसभा के मेंबर थे। लंबे वक्त से आरएसएस से जुड़े रहे। नर्मदा और पर्यावरण की बेहतरी के लिए उन्होंने काम किया।
मोदी ने क्या कहा…
– मोदी ने शोक जताते हुए कहा, ‘दोस्त और एक आदर्श साथी के तौर पर अनिल दवे जी के निधन से दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। लोक हित के काम के लिए दवेजी को याद रखा जाएगा। कल शाम ही वो मेरे साथ थे। हमने कुछ पॉलिसी इश्यू पर चर्चा भी की थी। उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है।’
– दवे का जन्म 6 जुलाई, 1956 को उज्जैन में हुआ था। उन्होंने गुजराती कॉलेज इंदौर से एम.कॉम किया था। वे संघ प्रचारक रहे और शादी नहीं की थी। 2009 से राज्यसभा मेंबर थे।
देश ने मां नर्मदा का सपूत खो दिया: शिवराज सिंह
– शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”बड़े भाई, घनिष्ठ मित्र अनिल माधव दवे के असामयिक निधन से हैरान हूं। यह निजी क्षति है। दवेजी के रूप में देश ने एक सच्चा देशभक्त और मां नर्मदा का सपूत खो दिया है। इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी।”
– छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कहा, ”अनिल दवेजी के अचानक निधन से दुखी और हैरान हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।
– बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ”मैंने दवेजी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में बीजेपी के लिए काम किया। वो बहुत अच्छे लेखक, चिंतक और पर्यावरण के जानकार थे। नर्मदा संरक्षण के लिए उन्होंने कई अहम काम किए। शरीर साथ नहीं देता था तो हेलिकॉप्टर से नर्मदा की परिक्रमा की। उनके निधन से देश ने एक बड़ा नेता खो दिया।”
– कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “दवेजी के निधन से मध्यप्रदेश ने एक श्रेष्ठ पर्यावरणविद् और सुलझा हुआ राजनेता खो दिया| मेरी विनम्र श्रद्धांंजलि।

SI News Today

Leave a Reply