Thursday, April 18, 2024
featuredलखनऊ

लखनऊ: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने विधानसभा में हंगामा किया…

SI News Today

लखनऊ: यूपी विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्ष के हंगामे के बीच गवर्नर का अभिभाषण शुरू हो गया है। राज्यपाल ने कहा कि निकाय चुनाव संपन्नतापूर्वक संपन्न कराए गए हैं। प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास हो रहा है। योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना है। सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में मेरी सरकार के गठन के बाद कानून व्यवस्था को मजूबत किया जा रहा है। विपक्ष के हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थागित कर दी गई है। लेकिन इससे पहले सदन के पटल पर 5 अध्यादेश रखे गए थे। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति (संशोधन) अध्यादेश 2018, उत्तर प्रदेश नगर निगम (संशोधन) अध्यादेश 2018, उत्तर प्रदेश नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश 2018, उत्तर प्रदेश आबकारी (संशोधन) अध्यादेश 2018 और उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत (संशोधन) अध्यादेश 2018 शामिल है।

क्या कहा राज्यपाल ने
-राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि योजनाओं का लाभ प्रदेश के आखरी व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। मेरी सरकार विकास का कार्य कर रही है। -मेरी सरकार ने एंटी भूमाफिया के माध्यम से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों को जेल पहुंचाया है। यूपी में संगठित रूप से अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ यूपीकोका जैसा सख्त कानून लाया गया है। हमने उत्तर प्रदेश में बाहर स्तर पर भू-माफियाओं को चिन्हित किया और उनके ऊपर विधिसम्मत कार्रवाई की।
-राष्ट्रीय बीमा कानून के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगों को यूपी में बीमाकरण किया गया। हमारी सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय खोलने का प्रबंध किया है।

विपक्ष ने कहा राज्यपाल वापस जाओ
-गवर्नर के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष ने राज्यपाल वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगाए। वहीं, विपक्ष के विरोध के बावजूद भी राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पढ़ा। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के चेतावनी के बावजूद विपक्ष बैनर तख्ती और गुब्बारे लेकर पहुंचा था।
-राज्यपाल के ऊपर कागज के गोले फेंके गए।

सदन के बाहर विधायकों का हंगामा
-सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी ने विधानसभा के बाहर हंगामा शुरू कर दिया है। सपा विधायक विधानभवन के मुख्य द्वार पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा कर धरना प्रदर्शन कर विरोध कर रहे हैं। सपा विधानमंडल दल के सदस्यों ने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए योगी सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की है।

-वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक बुलाई। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपना दूसरा बजट लाने जा रही है, लेकिन उन्हें ये बताना चाहिए कि उन्होंने पहले बजट का कितना इस्तेमाल किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई थी सर्वदलीय बैठक
– सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने एक बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत विपक्ष दल के कई बड़े नेता मौजूद थे। इस दौरान सदन को चलाने के लिए बातचीत की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक के बाद कहा- सर्दलीय मीटिंग में सभी दलों के नेता शामिल हुए थे। सभी से बातचीत हुई है सभी दलों के लोगों ने सत्र को सुचारू रूप से चलने में सहयोग करने की बात कही है। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी पार्टियों से अपील की है कि राज्यपाल के अभिभाषण के समय प्ले-कार्ड कागज के गोले आदि न फेंके।

अखिलेश ने कहा सरकार को देना होगा जवाब
– सरकार को किसानों की कर्जमाफी का ब्यौरा देना चाहिए। बताए उसने अब तक जो वादे किए उनकी पूर्ति की दिशा में क्या कदम उठाए गए।
– प्रदेश में कानून व्यवस्था का गंभीर संकट है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विद्युत आपूर्ति में कटौती चल रही है। एनकाउंटर के नाम पर निर्दोषों की हत्या हो रही है।
– छोटे मन से बड़ा काम नहीं हो सकता है। भाजपा का राष्ट्रप्रेम प्रदर्शन नकली है। असली राष्ट्रप्रेम है तो विकास करके दिखाए। भाजपा सरकार का दिल बड़ा नहीं है।

बजट पेश करेगी योगी सरकार
-इस सत्र में योगी सरकार प्रदेश का बजट पेश करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि बजट में किसानों, बेरोजगारों, महिला सुरक्षा, निवेश, सड़क, उद्योग, हर घर बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
-वहीं, किसानों को शून्य लगत पर खेती पर जोर के दिया जाएगा।

विधानसभा में तैयारियों के पुख्ता इंतजाम
-विधानसभा के आसपास बजट सत्र मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एटीएस के कमांडो के साथ 3 स्तरीय सुरक्षा प्रणाली लागू की जा रही है।

SI News Today

Leave a Reply