Saturday, April 20, 2024
featuredलखनऊ

राजधानी में आज सीबीआइ कोर्ट के बाहर सलेम के दो गुर्गों को पुलिस ने किया अरेस्ट…

SI News Today

लखनऊ: मुंबई बम ब्लास्ट मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सलेम के गुर्गे बेहद सक्रिय हैं। लखनऊ में आज सीबीआइ कोर्ट के बाहर सलेम के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया।

सीबीआइ कोर्ट लखनऊ में आज अबू सलेम की पेशी की तैयारी के दौरान वहां पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। न्यायालय परिसर में चेकिंग के दौरान अबू सलेम के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों से कैसरबाग कोतवाली में चल पूछताछ चल रही है। दोनों गुर्गे आजमगढ़ के निवासी हैं।अबू सलेम के गुर्गे मोहम्मद सालिक पुत्र तकिउद्दीन नि मुबारकपुर आजमगढ़ तथा मोहम्मद आरिफ पुत्र अबु हाकिम सरायमीर आजमगढ़ हैं।

कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी परमहंस ने तहरीर दी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व धमकी के तहत एफआइआर। पुलिस के रोकने पर दोनों गुर्गों ने दी थी जान से मारने की धमकी। आएपीसी की इन दोनों धाराओं में सात वर्ष से कम की है सजा, न्यायालय से दोनों अभी जमानत पर रिहा हो जाएंगे। इंस्पेक्टर कैसरबाग डीके उपाध्याय ने बताया कि अबू सलेम की आज सीबीआइ कोर्ट लखनऊ में पेशी में थी। सालिक और आरिफ दोनों मिलने का प्रयास कर रहे थे। सालिक अबू सलेम का सगा भांजा है और आरिफ भतीजा। वकील दोनों को छुड़ाने के लिए प्रयासरत हैं ।

नई दिल्ली में आज जबरन वसूली में गैंगस्टर अबू सलेम की भूमिका मामले की अगली सुनवाई अब 21 नवंबर को होगी। अबू सलेम पर 2002 में दिल्ली के एक व्यापारी ने पांच करोड़ रुपए फिरौती मांगने का आरोप लगाया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने बयानों को रिकार्ड पर लेते हुए सुनवाई को आगे बढ़ा दिया।

इससे पहले मुंबई में 1993 के सीरियल बम ब्लास्ट मामले में अबू सलेम को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। इसमें गैंगेस्टर अबू सलेम समेत पांच लोगों को सजा दी गई है।

मुंबई बम ब्लास्ट में 257 लोग मारे गए थे जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में विशेष टाडा अदालत ने डोसा और सलेम समेत छह को दोषी करार दिया था। 2005 में अबू सलेम का काफी कोशिशों के बाद पुर्तगाल से प्रत्यर्पण कराया गया था।

SI News Today

Leave a Reply