Friday, April 19, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

UP लेखपाल के 4000 पदों पर शीघ्र ही शुरू होगी भर्ती

SI News Today

UP recruitment will begin soon.

    

रोजगार का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही राजस्व परिषद में लेखपाल के 4000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। अब ये भर्तियां राजस्व परिषद न करके उत्तर परिषद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा।

सपा सरकार में लेखपाल के पदों पर भर्ती का अधिकार राजस्व परिषद के पास था। भाजपा की सरकार बनने के बाद उच्च स्तर पर राजस्व परिषद से इन भर्तियों का अधिकार लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देने का विचार हुआ। राजस्व परिषद ने इसके आधार पर प्रस्ताव बनाते हुए मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा था।

वहां से इसमें कुछ संशोधन करते हुए मुख्यमंत्री जी ने लेखपाल पद की अर्हता के साथ साथ कंप्यूटर की जानकारी का भी होना अनिवार्य कर दिया है। श्री ने ये भी निर्देश दिए कि इसमें कंप्यूटर की अर्हता जोड़ते हुए भर्तियां राजस्व परिषद के बजाय उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इसके लिए तर्क ये दिया गया कि राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ तक के पदों पर भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। इसलिए भर्ती का अधिकार आयोग को ही दिया जाए।

SI News Today

Leave a Reply