Friday, March 29, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

जिओ के बाद अब Airtel ने भी सस्ते कर दिए अपने कई प्लान…

SI News Today

JIO ने नए साल में अपने प्लान में कुछ बदलाव किया था। इसके तहत जियो ने अपने प्लान में डेटा की लिमिट बढ़ा दी थी। अब रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने भी अपने प्लान सस्ते कर दिए हैं। एयरटेल के इन प्लान्स की खास बात है कि इनमें 3G और 4G डेटा दिया जा रहा है। मतलब कंपनी के इन प्लान्स का फायदा 3G फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर भी उठा सकते हैं। अब एयरटेल अपने 199 रुपए के प्लान में रोजाना 1GB डेटा दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग में कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही यूजर को रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। एयरटेल के इस प्लान में पहले एक महीने के लिए 1GB डेटा मिलता था।

Airtel 349 प्लान: कंपनी के 349 रुपए के प्लान में यूजर को अब रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें यूजर को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा रोजाना 100 मैसेज भी फ्री मिलते हैं। इस प्लान में पहले रोजाना 1GB डेटा मिलता था। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।

Airtel 448 प्लान: कंपनी के 448 रुपए के प्लान में यूजर को अब रोजाना 1GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें यूजर को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा रोजाना 100 मैसेज भी फ्री मिलते हैं। इस प्लान में पहले भी रोजाना 1GB डेटा मिलता था। पहले इस प्लान की वैधता 70 दिन की थी। अब इसे बढ़ाकर 82 दिन कर दिया गया है। मतलब अब इस प्लान में यूजर को 82 GB डेटा मिलेगा।

Airtel 509 प्लान: कंपनी के 509 रुपए के प्लान में यूजर को अब रोजाना 1GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें यूजर को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा रोजाना 100 मैसेज भी फ्री मिलते हैं। इस प्लान में पहले भी रोजाना 1GB डेटा मिलता था। पहले इस प्लान की वैधता 84 दिन की थी। अब इसे बढ़ाकर 91 दिन कर दिया गया है। मतलब अब इस प्लान में 91GB डेटा मिलेगा।

SI News Today

Leave a Reply