Friday, March 29, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

Redmi Note 5 Pro की कंपनी ने बढ़ाई कीमत! जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

स्मार्टफोन मेकर Xiaomi रेडमी ने अपने स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने बढ़ोतरी इस स्मार्टफोन के सस्ते वेरिएंट की कीमत में की है। कंपनी ने 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत बढ़ाई है। वहीं इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। रेडमी इंडिया के ट्विटर हैंडल से आधिकारिक तौर पर ट्वीट कर जानकारी दी गई है। अब Redmi Note 5 Pro के 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए से बढ़कर 14,999 रुपए हो गई है। मतलब इसकी कीमत में 1,000 रुपए की बढोत्तरी की गई है।

वहीं Redmi Note 5 Pro की कीमत पहले की तरह ही 16,999 रुपए ही रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। शियोमी ने Redmi Note 5 Pro के साथ-साथ Mi LED TV 4 के 55 इंच वाले वेरिएंट की कीमत में भी बढ़ोत्तरी की है। हालिया आयात कर में हुए बदलाव को कारण बताते हुए कंपनी ने स्मार्ट टीवी की कीमत 5,000 रुपये बढ़ा दी है। 1 मई से इस वेरिएंट को 44,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

कंपनी का कहना है कि उसने यह बढ़ोत्तरी डिमांड और सप्लाई को कंट्रोल करने की दिशा में की है। इस बढ़ोत्तरी के पीछे टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव और रुपए की कीमत में आ रही गिरावट को भी बताया गया है। नई कीमतें मी.कॉम, मी होम स्टोर, फ्लिपकार्ट व अन्य ऑफलाइन स्टोर में 1 मई से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि जिन ग्राहकों ने इनके प्री-ऑर्डर बुक कर दिए हैं, उन्हें फोन पुरानी कीमत में ही दिया जाएगा।

Redmi Note 5 Pro फीचर्स: Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है।

SI News Today

Leave a Reply