Friday, March 29, 2024
Uncategorized

बासी भात खाने के अविश्वसनीय लाभ,जानकर हो जाए हैरान

SI News Today

अगर आपकी मां आपको बासी भात या एक दिन पहले का भोजन खाने को कहे तो इसमें आश्चर्यचकित न हों। निश्चित रूप से, भोजन को कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए। क्या यह सही है ना? लेकिन इससे अलग अधिक ध्यान देने वाली बात यह है कि बासी भात आपके हेल्थ के लिए बहुत ही लाभदायक है। जब भोजन रातभर छोड़ दिया जाता है तो उसमें केमिकल रिएक्शन होता है।

बासी भोजन के कुछ अद्भुत फायदे:– जब मिट्टी के बर्तन में बासी भात को रातभर रखा जाता है तब उसमें अगली सुबह तक फर्मेंट होता है। उसके बाद यह भात कई हेल्थ फायदे दे सकते हैं। कुछ फादये नीचे दिये गए हैं।
– चूंकि भात (चावल) प्राकृतिक शीतलक है। यह शरीर के तापमान को कम करता है और आपको कूल बनाये रखता है, अगर इसे नियमित रूप से खाया जाए तो।
– सुबह में भात खाने से पेट की हानिकारक बीमारियां दूर रह सकती हैं। शरीर में अत्यधिक गर्मी होती है जिसे भात बेअसर करेगा।
– सप्ताह में तीन बार या तीन दिन बासी भात खाने से अल्सर जैसी बीमारी से मुक्ति पाने में काफी मदद मिल सकती है।
– यह जवान और चमकदार लुक बनाए रखने में मदद कर सकता है।
– चूंकि बासी भात में सूक्ष्म पोषक तत्व और खनिज अत्यधिक मात्रा में पाये जाते हैं। जैसे आयरन, पोटेशियम, कैल्सियम। अध्ययन के अनुसार रोज भात खाने से हेल्दी रहने में मदद मिलती है।
– बासी भात खाने से आपको स्लिम बने रहने में मदद मिल सकती है। क्योंकि भात रातभर में काफी ठंडा हो जाता है और उसमें से 60% कैलोरी कम हो जाता है। 100 ग्राम बासी भात में से 130 कैलोरी कम हो जाता है और सिर्फ 52 कैलोरी ही बचता है। लेकिन सही तरीके के चावल को पकाया जाय। यह अमेरिकी केमिकल सोसायिटी की रिसर्च है।

SI News Today

Leave a Reply