Thursday, March 28, 2024
Uncategorized

माना ने दिया सुनील शेट्टी को सरप्राइज, पहुंची इंडियाज असली चैंपियन के सेट पर

SI News Today

एक्टर सुनील शेट्टी के नए टीवी शो इंडियाज असली चैंपियन..है दम के पहले एपिसोड को दशकों का अच्छा रिस्पॉस मिल मिला। इन दिनों वह इस शो की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं सुनील शेट्टी की पत्नी माना उनसे मिलने के लिए सेट पर पहुंची गई। पत्नी माना को अचानक देखकर वहां देखकर सुनील हैरान हो गए। सुनील ने ट्वीट कर बताया कि कैसे उनकी पत्नी अचानक सेट पर पहुंचीं और ‘इंडियाज असली चैंपियन’ के बच्चों के ‘दम’ को देखकर हैरत में पड़ गईं। सुनील की पत्नी के अलावा बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली भी उनसे मिलने के लिए शो के सेट पर गए थे। सूरज ने यहां सुनील के साथ तस्वीर भी क्लिक की जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया हैं।

बता दें कि सूरज ने सुनील की बेटी अथिया शेट्टी के साथ फिल्म हीरो के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। सूरज और अथिया की यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। सुनील इस शो के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह 2014 की फिल्म ‘द शौकीन्स’ में स्पेशल भूमिका में दिखे थे। 6 मई से शुरू हुए इस शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉस मिलने से वह काफी खुश हैं। सुनील ने एक वीडियो शेयर कर उनकी वापसी पर लोगों द्वारा किए गए इतने अच्छे स्वागत के लिए लोगों को शुक्रिया कहा।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा आपके द्वारा इतने अच्छे स्वागत पर आभार जताने के लिए मेरे पास पर्याप्त शब्द नहीं है, लेकिन फिर भी शब्द ही हैं जो आभार जता सकते हैं-आपका धन्यवाद। गौरतलब है कि एक्टर सुनील को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। इंडियाज असली चैंपियन…है दम शो 6 मई से शुरू हो गया है। यह शो हर शनिवार और रविवार रात एंड टीवी पर प्रसारित होगा।

सुनील बॉलीवुड के आइकॉनिक एक्शन हीरों में से एक हैं। इस शो का हिस्सा बनकर वह बहुत खुश हैं। सुनील ने कहा यह एक ऐसा शो के ​जो प्ररेणा और दृढ़ता को बढ़ता है। इस शो में कंटेस्टेंट की इच्छाशक्ति का परीक्षण होगा जब उनकी शाररिक ताकत जवाब दे देगी। यह सबकुछ आपके दिमाग पर निर्भर करता है कि आप इस सब के लिए उसे कैसे तैयार करते है और विनर बनते हैं।

SI News Today

Leave a Reply