Friday, December 1, 2023
featuredदुनिया

अमेरिकी पत्रकार के सवाल पर मोदी ने दिया ऐसा जवाब कि रूस में जमकर बजीं तालियां

SI News Today

यूरोप के चार दिन के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी और स्पैन के बाद अब रूस पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स फोरम में उस समय सब जोर-जोर से हंसने लगे तब नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पत्रकार मेगिन कैली के एक सवाल पर कहा कि आपको मेरे जैसे वकील की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि कैली ने मोदी से सवाल किया कि रूसी प्रेसिडेंट पुतिन ने हाल ही में कहा था कि रूस की ऐसी आदत नहीं है कि वह दूसरे देशों में होने वाली चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का दखल दे। क्या आप पुतिन की इस बात पर यकीन रखते हैं?

इस सवाल पर मोदी पहले तो मुस्कुराए और फिर उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि आप अमेरिकी, जर्मनी, रूस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जर्मनी चांसलर एंजला मार्केल जैसी बड़ी-बड़ी हस्तियों की बात कर रही हैं। मुझे ऐसा लगता है कि इन सभी को मेरे जैसे वकील की जरूरत नहीं है। यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और जोर से हंसने लगे। मोदी से पहले इसका जवाब देते हुए मजाकिया अंदाज में पुतिन ने कहा इसके बारे में आपको मोल्डोवन के राष्ट्रपति से पूछना चाहिए क्योंकि वो सच्चाई जानते हैं। वे आपके इसका अच्छे से जवाब दे पाएंगे। पुतिन की बात सुनकर सभी ठहाके लगाकर हंसने लगे।

इसके बाद मोदी द्वारा दिए गए जवाब पर हंसते हुए पुतिन ने कहा कि मोदी जी बहुत ही हाजिर जवाबी हैं। मोदी जी हिंदी में कहते हैं तो आप उनकी बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि वे क्या कह रहे हैं लेकिन उनकी फिलॉसफी काफी बड़ी है। पुतिन ने कहा कि हम तो बहुत ही सामान्य लोग है और मोदी जी के मन जो होता है वे वह कह देते हैं। आपको बता दें कि 2017 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावों में रूस द्वारा दखल दिया गया था। ऐसा अमेरिका की इंटेलिजेंस एजंसियों ने दावा किया था। रूस पर आरोप लगे कि उन्होंने चुनाव को डोनल्ड ट्रम्प के पक्ष में करने की कोशिश की थी।

SI News Today

Leave a Reply