Monday, February 10, 2025
featuredदुनिया

जब हिलेरी क्लिंटन से गले मिलने के लिए उतावले हुए ‘डोनाल्ट ट्रंप’

SI News Today

सोशल मीडिया पर हिलेरी क्लिंटन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिलेरी डोनाल्ड ट्रंप से हाथ मिलाने का जगह भाग जाती है। दरअसल ये वीडियो राष्ट्रपति चुनाव के समय हिलेरी के मॉक डिबेट की है। जिसमें राष्ट्रपति पद को दोनों उम्मीदवार हिलेरी और डोनाल्ड को डिबेट के लिए बुलाया जाता है। वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप का रोल एक उनके सहयोगी निभाते हैं। ऐसे में जब वो हिलेरी के पास आते हैं हिलेरी उनसे हाथ मिलाने की जगह भाग जाती है। वीडियो में हिलेरी डोनाल्ड से गले नहीं मिलना चाहती हैं और हँसते हुए भाग रही हैं, लेकिन जिद्दी ट्रंप उनसे जबरन लपट पड़ते हैं। वीडियो में वहां पर मौजूद लोगों के ठहाके की आवाज भी सुनाई दे रही है। दोनों का बकायदा पहले परिचय भी कराया जाता है।

इस वीडियो को शेयर करने वाले फिलिप रेनेस ने हिलेरी क्लिंटन के विदेश मंत्री रहने के दौरान उनके साथ काम किया था। उन्होंने ही ये वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया साथ ही उन्होंने लिखा कि ट्रंप के आलिंगन से बचना आसान नहीं है। फिलिप का कहना है कि यह वीडियो 24 सितंबर 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव बहस की स्थिति को तैयारी के समय का है। फिलिप ने यह वीडियो उस वक्त शेयर किया है, जब अमेरिकी पत्रकार बेनजामिन विट्स ने ट्वीट किया कि पूर्व FBI डायरेक्टर जेम्स कोमी डोनाल्ड ट्रंप के आमंत्रण पर व्हाइट हाउस जाने के इच्छुक नहीं थे। जेम्स कोमी बेनजामिन के करीबी मित्र माने जाते हैं। हिलेरी ने भी ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

SI News Today

Leave a Reply