पुर्तगाली फुटबॉलर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को वैसे तो हर कोई जानता है। रोनाल्डो को दुनिया के लेजेंड्री फुटबॉलरों में शुमार किया जाता है। टीन के छत के नीचे खेलने वाले इस बच्चे के बारे में ये कोई नहीं जानता था कि आगे चलकर यही बच्चा करोड़ों दिल की धड़कन बन बैठेगा। दिलचस्प बात ये है कि रोनाल्डों के फुटबॉल प्रशंसकों में से ज्यादा करोड़ों लड़कियां दिवानी हैं। लेकिन रोनाल्डो की इस कामयाबी के पीछे छुपे संघर्ष के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।
रोनाल्डो का नाम अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट रोनाल्ड रीगन के नाम से रखा गया है। रोनाल्डो का पुरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो डोस सैन्टोस अवीरो है। रोनाल्डो फुटबॉल खिलाड़ियों में सबसे महंगे खिलाडी हैं, आपको पता होना चाहिए कि, रोनाल्डो ने 9 साल के बच्चे के कैंसर का इलाज करवाया और हमेशा रक्तदान करते हैं।
रोनाल्डो जब जंप लगाते है, तो वो जंप लगाते वक्त चीता से पांच गुना ज्यादा शक्ति लगाते हैं।
रोनाल्डो का शरीर एक फिल्मी मॉडल से भी ज्यादा स्लिम है। रोनाल्डो प्रैक्टिस करते समय 23 हजार किलो वजन उठाते हैं, जो की 16 टोयटो कार के बराबर है। रोनाल्डो जब जंप लगाते है, तो वो जंप लगाते वक्त चीता से पांच गुना ज्यादा शक्ति लगाते है।
रोनाल्डो अपने बेटे क्रिस्टियानो जूनियर के साथ इबीसा में फ्लाईबोर्डिंग का आनंद उठा रहे हैं।
इन दिनों रोनाल्डो स्पेन की मॉडल जॉर्जिना रोड्रिगेज और अपने सात साल के बेटे क्रिस्टियानो जूनियर के साथ इबीसा में फ्लाईबोर्डिंग का आनंद उठा रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो गर्लफ्रेंड रोड्रिगेज के साथ वोटिंग और फ्लाईबोर्डिंग का आनंद ले रहे हैं। तस्वीरों में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र खूबसूरत जॉर्जिना रोड्रिगेज है। जो प्रेग्नेंट है और अपने ब्यॉयफ्रेंड रोनाल्डो के साथ फ्लाईबोर्डिंग का आनंद उठा रही हैं।
तस्वीरों में दिख रहा है कि रोनाल्डो समुंद्र में गोता लगा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मोनोक्रोम स्पीडोस पहने हुए समुंद्र की लहरों में हवा में शानदार स्टंट किया। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड कुछ तस्वीरों में वोटिंग करती हुई दिख रही हैं।
बता दें कि रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव रहते हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों को हाथों हाथ लेते हैं। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 106 मिलियन (106,075,372) फोलोअर्स हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों की तस्वीर शेयर की थी, जिसे करीब 80 लाख लाइक्स मिले थे।
रोड्रिगेज की यह वाली तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें वो सोने की सैंडल में दिख रही हैं।
रोनाल्डो पहले से ही एक बेटे के पिता हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर का जन्म जून 2010 में हुआ था। उनकी उम्र अभी 32 साल है। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज की तस्वीरें सुर्खियां बटोर रही है। जिसमें वो सोने के सैंडल में दिख रही हैं।