Wednesday, April 23, 2025
featuredदुनिया

लंदन मेट्रो में हुआ बड़ा धमाका, कई यात्री घायल..

SI News Today

लंदन मेट्रो में एक धमाके की खबर है। यह धमाका पार्सन्स ग्रीन स्टेशन पर हुआ। स्टेशन अंडरग्राउंड है। धमाके के बाद स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। कई लोगों ने चेहरे झुलस गए हैं। कहा जा रहा है कि सफेद रंग के कंटेनर में विस्फोट हुआ। कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। लंदन मेट्रो में यात्रियों की चेकिंग नहीं होती। इसलिए यह सफेद कंटेनर अंदर कैसे पहुंचा यह साफ नहीं है। ज्यादा लोग भगदड़ की वजह से जख्मी हुए।

फिलहाल जांच चल रही है कि उस कंटेनर में कौन का कैमिकल था। पुलिस की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की गई है। बाकी ट्रेनों के रूट को भी बदल दिया गया है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

SI News Today

Leave a Reply