दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार वॉरने बफेट के साथ लंच करने की कीमत क्या हो सकती है इसका किसी को अंदाजा भी नहीं होगा। सैन फ्रेंसिस्को की एक चैरिटी संस्था ने वॉरेन बफेट के साथ लंच करने की कीमत 2.68 मिलियन डॉलर (17,25,65,200 रुपये) रखी है। इसके लिए एक ऑनलाइन ऑक्शन किया गया था। यह ऑक्शन ईबे इंक वेबसाइट पर किया गया था। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले का नाम शुक्रवार (9 मई) को फाइनल हुआ था। वॉरेन बफेट के साथ लंच करने वाले ने अपना नाम उजागर नहीं करने का फैसला किया। हालांकि यह पिछले साल के 3.46 मिलियन डॉलर के मुकाबले कम है। पिछले साल के विजेता न्यूयॉर्क के स्मिथ और वोलेंस्की स्टेकहाउस में अपने सात दोस्तों के साथ बफेट (86) के साथ खाना खाया था। प्रोसेड्स बेनिफिट ग्लाइड, एक सैन फ्रांसिस्को की चैरिटी है जो बेघर लोगों को भोजन प्रदान करता है। यह पीड़ितों के लिए अपने महिला केंद्र के माध्यम से समूहों का समर्थन करता है। इसके अलावा मादक पदार्थों की लत के लिए इलाज भी मुहैया कराता है।
ईबे के मुताबिक इसमें 41 लोगों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को केवल एक ही सख्श ने बोली लगाई। आखिरी वक्त में बोली लगाने वाले ने 2.4 मिलियन डॉलर से कम की बोली लगाई। ग्लाइड को अरबपतियों से संस्था के लिए पैसे लेने के लिए यह आइडिया उनकी पत्नी सुसान ने दिया। यह भी संस्था के लिए काम करती थीं। नीलामी शुरू होने से पहले, ग्लाइड के सह-संस्थापक जेनिस मिरिक्तिनी ने एक बयान में कहा कि हम पुलों के निर्माण में विश्वास करते हैं, दीवारों के नहीं।
वॉरेन बफेट और बोली लगाने वाले हमें अच्छी सर्विस के लिए प्रेरणा दे सकते हैं। जो महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करती हैं, जीवन में सुधार करती हैं। इस तरह बफेट के साथ लंच करने से होने वाली कमाई ग्लैड के लिए एक विश्वसनीय धनराशि बन गई है। जो सन 2000 के बाद से संगठन के लिए 26 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो चुकी है।