Friday, March 29, 2024
featuredदुनिया

तीन घंटे बाद जमानत मिलने के बाद विजय माल्या ने किया ट्वीट साधा मीडिया पर निशाना

SI News Today

विजय माल्या को जमानत मिल गई। मंगलवार (18 अप्रैल) को विजय माल्या को तीन घंटे तक गिरफ्तार करके रखा गया। इस दौरान उनसे पूछताछ की गई। जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल वह अपने लंदन वाले घर में हैं। 61 साल के शराब कारोबारी विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश के बाद स्कॉटलैंड यार्ड की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विजय माल्या पर नौ हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। जमानत मिलने के बाद विजय माल्या ने ट्वीट भी किया। माल्या ने लिखा, ‘मीडिया ने मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, प्रत्यर्पण केस की सुनवाई आज से सुनवाई शुरू हो गई।’

हालांकि, विजय माल्या को भारत लाना इतना आसान नहीं होगा। जानकारों के मुताबिक, माल्या को वापस भारत लाने में दो से तीन साल लग सकते हैं। जानकारों का कहना है कि माल्या को पैसे के दम पर बेल मिली।

इस मामले पर बीजेपी सरकार ने प्रतिक्रिया दी। सरकार की तरफ से कहा गया कि किसी भी कर्जदार को छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि माल्या को लोन उनकी सरकार के वक्त में नहीं दिया गया।

कांग्रेस ने माल्या के ंमामले पर बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जमानत मिलने पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह कैसी गिरफ्तारी थी कि कुछ ही देर में जमानत मिल गई। कांग्रेस ने ललित मोदी को भी भारत लाने की बात कही।

माल्या से लोन का पैसे निकलवाने के लिए भारत में मौजूद उनकी संपत्ति को नीलाम किया जा रहा है। हाल ही में विजय माल्या का मशहूर किंगफ़िशर विला नीलाम कर दिया गया।

SI News Today

Leave a Reply