Friday, April 19, 2024
featuredदुनिया

सफेद शार्क का गला दबोच समुद्र की गहराइयों में ले गई ओर्का व्‍हेल, लीवर न‍िकाल कर खाया

SI News Today

सफेद शार्क जिसे समुद्र का दानव भी कहा जाता है उनके लिए ओर्का व्हेल काल साबित हो रही है। पिछले हफ्ते भर में तीन सफेद शार्क इस खतरनाक व्हेल की शिकार बन चुकी हैं। कुछ समुद्री सैलानियों की नजरों में शिकार का ये दुर्लभ नजारा कैद हो गया। ये घटना है साउथ अफ्रीका के गान्सबोई के तटीय क्षेत्र की। मशहूर समुद्र वैज्ञानिक के एक ब्लॉग ने भी ये कहकर सनसनी फैला दी है कि ये ओर्का व्हेल ना तो सिर्फ इन सफेद शार्कों को अपना निशाना बना रही हैं बल्की ये उनके शरीर से लीवर निकाल कर खा भी जाती हैं। एलिसन कॉक नाम के इस वैज्ञानिक ने बताया कि ये सोच कर ही अजीब सा लगता है कि कोई ओर्का व्हेल 5 फीट लंबे सफेद शार्क को अपना शिकार बना रही है..लेकिन ये सौ फीसदी सही है।

हालांकि ओर्का व्हेल अमूमन टाइगर शार्क, सील और दूसरी व्हेल मछलियों को अपना शिकार बनाती रही हैं लेकिन व्हाइट शार्क जो अपने आप में बेहद खतरनाक मानी जाती है उसे अपने निशाने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। जिन सैलानियों ने अपनी आंखों से व्हाइट शार्क पर झपटते ओर्का व्हेल को कैद किया उनके अनुसार पहसे तो ओर्का ने तेजी से आकर व्हाइट शार्क की छाती पर धक्का मारा। उसके बाद अपने जबड़े से उसके गले को दबोच कर समुद्र की गहराई में खो गई।

समुद्र तट पर पिछले हफ्ते जिन तीन सफेद शार्क की बॉडी मिली उन तीनों के शरीर से उनके लीवर गायब थे। वैज्ञानिकों के अनुसार ये ओर्का व्हेल शार्क को अपना निशाना बनाकर उसके शरीर से उसका लीवर निकल कर खा जाती है।

SI News Today

Leave a Reply