Saturday, April 20, 2024
featuredदुनिया

समुद्र में शार्क से दुनिया के सबसे महान तैराक माइकल फेल्प्स की रेस!

SI News Today

तैराकी की दुनिया में विश्व के सबसे महान तैराकों में से एक माने जाने वाले माइकल फेल्प्स का ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वो समुद्र की सबसे खतरनाक मछली शार्क को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो ट्वीटर पर Sports Illustrated ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। तीस सेंकड के इस वीडियो में समुद्र में शार्क और फेल्प्स के बीच प्रतियोगिता को दिखाया गया है। 23 बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके फेल्प्स हालांकि इस प्रतियोगिता में हार जाते हैं। शार्क उन्हें दो सेंकड के अंतर से हरा देती है। वीडियो के अनुसार तैराकी की इस रेस में पहले नंबर शार्क रही जिसने 36.1 सेंकड में इसे पूरा किया जबकि माइकल फेल्प्स दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने इसे 38.1 सेंकड में पूरा किया। जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर जिस वीडियो को शेयर किया गया है वो असली नहीं है। ये शार्क कंप्यूटर द्वारा विकसित की गई थी। जिसके जरिए फेल्प्स और शार्क की स्पीड को जानने की कोशिश की गई थी। वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

कैनी लिखते हैं, ‘माइकल फेल्प्स असली शार्क से रेस नहीं लगा रहे थे।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘हम अगली बार फेल्प्स को असली शार्क के साथ रेस करते हुए देखना चाहते हैं।’ टीआर मोर्ले लिखते हैं, ‘फेल्प्स सिर्फ शार्क के सिमुलेशन के साथ रेस कर रहे थे। अगर वो ये रेस जाते तो अगली बार वो मारियो कार्ट के साथ रेस करते।’ डेनी एक महिला द्वारा पुलिस को फोन करने वाली तस्वीर शेयर कर लिखते हैं, ‘जब मुझे पता चला माइकल फेल्प्स असली शार्क के साथ रेस नहीं कर रहे हैं।’ डाना केट लिखती हैं, ‘पूरी दुनिया को लगा माइकल फेल्प्स ने असली शार्क के साथ रेस की है। लेकिन सच्चाई जानने की बाद में खुद की ठगा से महसूस कर रही हूं।’ जेमी लिखती हैं, ‘तो माइकल असली शार्क के साथ रेस नहीं कर रहे थे। वो महज एक मशीनी शार्क के साथ रेस कर रहे थे। ये जानने के बाद मेरी जिंदगी का एक घंटा ऐसा गुजरा।’ जेमी ने ट्वीट के साथ एक वीडियो में शेयर किया है जिसमें एक महिला बहुत गुमसुम नजर आ रही है।

SI News Today

Leave a Reply