Friday, April 19, 2024
featuredदुनिया

समुद्र से बहकर आया अजीब सा विशालकाय जीव

SI News Today

आमतौर पर सुनने में आता रहा है कि हजारों की तादाद में मरी हुई समुद्री मछलियां बहकर बीच पर आ जाती है लेकिन इंडोनेशिया में मछुआरों को बीच पर कुछ और ही नजर आया। खबर के अनुसार यहां एक मरा हुआ विशालकाय समुद्री जीव बहकर बीच पर आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले ऐसा अजीब सा जीव कभी नहीं देखा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विशालकाय जीव का शव बहकर इंडोनेशिया के हुलुंग बीच बहकर आ आया था। लोगों का कहना है कि देखने से साफ पता चल रहा है कि ये जीव कोई व्हेल मछली तो नहीं है।

माना जा रहा है कि सबसे पहले इस जीव को स्थानीय नागरिक असरुल टोनाकोटा ने समुद्र किनारे पर देखा था जिसके बाद वहां सैकड़ों की तादाद में लोग इस अजीब से जीव को देखने के लिए पहुंचे थे। वहीं जीव की लंबाई 15 मीटर और वजन करीब 15 टन बताया जा रहा है। बाद में पानी में तैरते हुए इस जीव के शरीर से खून निकलने लगा जिससे आसपास का सारा पानी लाल हो गया।

दूसरी तरफ मामले में समुद्री वैज्ञानिकों का कहना है कि संदिग्ध जीव किसी व्हेल का स्पर्म या ये विशाल मछली फंसाने का चारा हो सकता है। हालांकि अन्य रिपोर्ट में जीव को लेकर कुछ और बात कही गई है। वहीं पाकृतिक इतिहास संग्रहालय के अधिकारी ली कांग चैन का कहना है कि ये ऐसे शव ज्यादातर बलेन व्हेल के होते हैं लेकिन रिपोर्ट में इसकी स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

SI News Today

Leave a Reply