Wednesday, March 27, 2024
featuredटेक्नोलॉजीदुनियादेश

अमेरिका की भारत को रूस से S-400 डील पर बड़ी धमकी

SI News Today

America’s big threat to S-400 deal from Russia to India.

  

भारत और रूस के बीच हुए 5 अरब डॉलर के एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली खरीद सौदे पर अमेरिका ने कड़ा रुख अखित्यार करते हुए भारत पर प्रतिबन्ध लगा सकता है। ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट’ (CAATSA) के तहत रूस के साथ हथियार सौदे पर अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत को छूट देने का अधिकार केवल USA के ही पास है।

इससे पहले अमेरिकी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी नज़र उन देशों पर भी हैं जो 4 नवंबर की समयसीमा के बाद तेल आयात जारी रखे हैं, इसमें भारत भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा, ‘भारत को पता चल जाएगा। भारत को पता चलने जा रहा है। आप जल्द ही देखेंगे।’ भारत और चीन जैसे देशों के ईरान से तेल आयात जारी रखने के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘हम देखेंगे।’ CAATSA का प्रयोग कर USA ने एस-400 की खरीद को लेकर चीनी प्रतिष्ठानों पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। विशेषज्ञों को भी आशंका है कि अमेरिका से प्रतिबंधों में छूट पाना भारत के लिए कतई आसान नहीं होने जा रहा है।

SI News Today

Leave a Reply