Thursday, March 28, 2024
featuredदुनियादेश

नए साल का जश्न शुरू, न्यूजीलैंड-आस्ट्रेलिया में शानदार आतिशबाजी…

SI News Today

धरती पर नए साल ने दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे साल 2018 के जश्न में पूरी दुनिया डूबते जा रही है। भारत में जहां नए साल के स्वागत में चंद लम्हें बाकी हैं तो वहीं दुनिया के कुछ हिस्सों में लोगों ने जश्न मनाना शुरू भी कर दिया है। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया में साल 2018 ने एंट्री मार ली है और वहां के लोगों ने बेहद ही रोमांचक तरीके से इस नए साल का स्वागत किया है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल के स्वागत के लिए जमकर आतिशबाजी की गई, पूरा आसमान रंग बिरंगा हो गया। भारतीय समय के अनुसार न्यूजीलैंड में शाम 4.30 बजे ही नए साल ने दस्तक दे दी। इसके अलावा सबसे पहले नए साल का जश्न समोआ में मनाया गया। भारतीय समयानुसार 3.30 बजे नए साल ने दस्तक दी। जापान और कोरिया में 8.30 बजे से साल 2018 लग जाएगा। भारत में भी नए साल को लेकर बेहद ही खास तैयारियां की गई हैं। इसके अलावा इस खास शाम कोई अनहोनी ना हो इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राजधानी दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। जश्न में खलल डालने वालों पर जहां सख्ती बरतने की हिदायत दी गई है। वहीं आम लोगों की रफ्तार न थमे, इस बाबत राजधानी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने, लाल बत्ती पार करने, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी भी कर ली है। कनॉट प्लेस में भारी संख्या में लोग पहुंचकर नए साल का जश्न मनाते हैं लिहाजा ट्रैफिक पुलिस ने यहां विशेष रूप से चौकसी के साथ ट्रैफिक बंदोबस्त किए हैं। आम लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह देते हुए पुलिस ने गाड़ियों की पार्किंग के लिए कुछ स्थान चिह्नित भी किए हैं।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कनाट प्लेस के साथ साकेत एम-ब्लॉक, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, न्यू फ्रैंडस कॉलोनी, साउथ एक्सटेंशन, महरौली, आयानगर बार्डर, खानपुर, नेहरू प्लेस के इरोज होटल, गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन, वसंत विहार, वसंत कुंज, कापसहेड़ा, द्वारका, राजौरी गार्डन, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी, पीतमपुरा, अशोक विहार, जीटी करनाल रोड, कड़कड़डूमा, लक्ष्मीनगर, प्रीत विहार और मयूर विहार फेस-एक और दो में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के इंतजाम किए हैं।

SI News Today

Leave a Reply